बिहार पुलिस के सिपाही ने ऑर्केस्ट्रा डांसर को थमाई सरकारी पिस्टल, दोनों ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Bihar के बेतिया में छठियार समारोह के दौरान एक कांस्टेबल ने डांसर को सरकारी पिस्टल थमाई और खुद भी हर्ष फायरिंग की। वीडियो वायरल होने के बाद, कांस्टेबल समेत तीन आरोपियों पर FIR दर्ज हुई है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बेतिया में ऑरकेस्ट्रा डांसर ने लहराई सिपाही की सरकारी पिस्टल, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Police Constable Viral Video: बिहार के बेतिया में एक पुलिस कांस्टेबल की गैर-जिम्मेदाराना हरकत के चलते पुलिस की खाकी शर्मसार हुई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी गांव में एक छठियार समारोह के दौरान, कांस्टेबल अमित चौधरी ने डांसर को अपनी सरकारी पिस्टल सौंप दी। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी गांव में हुई, जहां ग्रामीण पवन सहनी के बेटे का छठियार समारोह था। इस समारोह में भोज और डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समारोह में मौजूद कांस्टेबल अमित चौधरी ने अपनी सरकारी पिस्टल डांसर को थमा दी। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल अमित चौधरी गोपालगंज के कुचाई कोर्ट थाने में तैनात है।
कांस्टेबल ने डांसर को थमाई पिस्टल, भीड़ की ओर लहराया हथियार
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि डांसर मंच पर उस हथियार को भीड़ की ओर लहराती दिखी। पिस्टल देने के बाद कांस्टेबल अमित चौधरी ने खुद भी हर्ष फायरिंग की। अचानक हुई इस फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Manali Viral Video: चलते ट्रक के नीचे धंसी सड़क, पीछे चल रहे ड्राइवर ने बचाई जान
खड़ी कार की छत पर गिरे दो युवक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक सड़क हादसा, वीडियो देख दहल गए लोग
नीतीश कुमार का बदला पता: 20 साल बाद छोड़ा ‘एक अणे मार्ग’, अब लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री
नरहरी झिरवाल ने खुद बताया कैसे बनाया गया था उनका विवादित वीडियो, बोले- मेरी आवाज…
बिहार में अब आर्केस्ट्रा में लड़कियां लहरा रही असलहा, देखिए वीडियो !! बिहार के बेतिया से पिस्टल लहराते ऑरकेस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल हो रहा है। उसके साथ पुलिस के दो जवान भी नाच रहे हैं। बताया जाता है कि हथियार उन्हीं में से किसी एक का है। बेतिया एसपी ने कहा है कि दोनों के… pic.twitter.com/HYNBhneixX — MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) November 28, 2025
विरोध करने पर जवानों ने किया अभद्र व्यवहार
बताया गया है कि इस घटना के दौरान अमित चौधरी का भाई मिसिर चौधरी और अग्निशमन विभाग में कार्यरत सिपाही अनमोल तिवारी भी मौके पर मौजूद थे। अनमोल तिवारी अपनी मां के मायके आए हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि जब कुछ लोगों ने पुलिस जवानों की इस हरकत का विरोध किया, तो पुलिस जवानों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस वजह से कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
डीएसपी बोले- सरकारी हथियार मनोरंजन के लिए नहीं
घटना का वीडियो वायरल होने और मामला गंभीर रूप से तूल पकड़ने के बाद बेतिया मुफस्सिल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। कांस्टेबल अमित चौधरी, उसके भाई मिसिर चौधरी और सिपाही अनमोल तिवारी समेत कुछ अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
यह भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस: 16 दिसंबर को तय होगा सोनिया-राहुल पर आगे की कार्रवाई, ED की चार्जशीट पर फैसला टला
डीएसपी विवेक दीप ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी हथियार किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत मनोरंजन या सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल नहीं किए जा सकते हैं। डीएसपी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और दोषियों पर आर्म्स एक्ट सहित कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
