Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज प्रताप यादव की चेतावनी: ‘मेरी भूमिका न परिवार तय करेगा, न दल… अब चक्रव्यूह तोड़ने का वक्त आ गया है’

तेजप्रताप ने कहा कि जो मेरी चुप्पी को कमजोरी समझ रहे हैं, उन्हें सच्चाई का आभास जल्द होगा। साजिशों की शुरुआत उन्होंने की थी, अब अंत मैं करूंगा। सच सामने आएगा और फैसला जनता व न्यायालय करेगा।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 19, 2025 | 05:45 PM

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव के तीखे तेवर देखने को मिले हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा संदेश पोस्ट किया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। उन्होंने इशारों-इशारों में उन लोगों को चेताया है जो उनकी ‘खामोशी’ को कमजोरी समझ रहे हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी और परिवार में अंदरूनी खींचतान की अटकलें तेज हैं।

तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट में खुद को ‘चक्रव्यूह’ तोड़ने वाला बताया है और कहा है कि उनकी भूमिका कोई दल या परिवार नहीं, बल्कि जनता और सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा। उन्होंने आगे लिखा कि अब सच सामने आने वाला है और जो लोग उन्हें कमजोर समझ बैठे हैं, उन्हें अब जवाब मिलेगा। यह बयान कहीं न कहीं पार्टी के भीतर मचे घमासान की ओर इशारा करता है, खासकर तब जब वे ‘सोशल यादव’ नामक संगठन को लेकर चर्चा में हैं।

मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो,ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही,शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा,झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है,मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय… pic.twitter.com/hSMFwu85vL — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 19, 2025

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग

बिहार में बड़ा बवाल…रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर हंगामा, पार्टी विधायकों ने राजद को घेरा

लालू प्रसाद ने घोटाले के आरोप पर कहा- हम करेंगे… कोर्ट में आज की सुनवाई में क्या-क्या हुआ?

तेज प्रताप के पोस्ट से गरमाई सियासत
तेज प्रताप यादव का यह बयान सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि आने वाले दिनों की राजनीतिक दिशा का संकेत माना जा रहा है। उन्होंने लिखा, “मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं। शुरुआत तुमने की है, अंत मैं करूंगा। झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं। तैयार रहना, सच सामने आने वाला है। मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं…”

ईरान में सत्ता परिवर्तन के करीब? कई बड़ी हस्तियां देश से भागीं, विपक्ष ने कहा- अगला नंबर खामेनेई का

बता दें तेज प्रताप यादव इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लगातरा सुर्खियों में बने हुए है, पिछले दिनों उनके एक पोस्ट को लेकर पिता लालू यादव ने उन्हें पार्टी व परिवार दोनो से बाहर करने की बात कही थी।

Bihar news rjd party tej pratap yadav warning statement break chakravyuh bihar politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2025 | 05:45 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Lalu Prasad Yadav
  • RJD
  • Tej Pratap Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.