Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar: पूर्व डिप्टी सीएम के बंगले में रहेंगे निशांत कुमार! रामकृपाल को भी मिला 2 देशरत्न मार्ग का सरकारी आवास

Bihar Minister Residence: बिहार सरकार ने अपने दो मंत्रियों के आवास में बड़ा फेरबदल करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 5 देशरत्न मार्ग बंगला आवंटित किया है। यहां पहले पूर्व डिप्टी सीएम रहते थे।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 15, 2026 | 09:16 PM

रामकृपाल- निशांत कुमार (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Minister Residence Reshuffle: बिहार सरकार ने सरकारी बंगलों को लेकर चल रहे चर्चाओं के बीच दो मंत्रियों के आवास में बड़ा फेरबदल किया है। बिहार की राज्य सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को राजधानी पटना के 5 देशरत्न मार्ग बंगला आवंटित किया है। साथ ही मंत्री रामकृपाल यादव को 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला दिया है। सोमवार को भवन निर्माण विभाग की ओर से इन आवासों का आवंटन आदेश जारी किया गया।
बता दें कि अब निशांत कुमार उसी बंगले में रहेंगे, जहां पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने डिप्टी सीएम पद के कार्यकाल के दौरान रहते थे। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब सीएम हाउस लोक सेवक आवास में रहते हैं।

रामकृपाल यादव को मिला 2 देशरत्न मार्ग का बंगला

बता दें कि सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव को 2 देशरत्न मार्ग का सरकारी आवास आवंटित किया गया है। यह पहले विधानसभा अध्यक्ष के लिए आवंटित किया गया था। इससे पहले यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित किया गया था, लेकिन अब नए आदेश के तहत यह बंगला रामकृपाल यादव को दिया गया है।

दरअसल सम्राट चौधरी के 5 देश रत्न मार्ग का बंगला खाली करने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि यह बंगला किसको आवंटित किया जाएगा क्योंकि राजनीतिक हलकों में 5 देशरत्न मार्ग बेहद महत्वपूर्ण आवास माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar Politics: दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर ‘सुप्रीम’ संकट, कोर्ट ने बिहार सरकार और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का नतीजा…पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हंगामें पर RJD ने सरकार को घेरा

बिहार NDA में बढ़ी रार! बेटे को MLC न बनाने पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा ने याद दिलाया वादा, BJP ने किया पलटवार

लालू का वो भौकाल जिसके आगे फीके पड़ जाते थे बड़े-बड़े सूरमा, विवादों और घोटालों के बीच भी बने रहे किंगमेकर

यह भी पढ़ें- दीदी बूढ़ी हो गई… बागी TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती का बड़ा बयान, जमकर की सुवेंदु की तारीफ, बंगाल में बवाल तय!

यह बंगला आमतौर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री के लिए निर्धारित होता है। नीतीश कुमार सरकार में जब सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री थे तब उन्हें वह आवास दिया गया था। इसलिए सम्राट सरकार के गठन के बाद यह आवास उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को आवंटित होना था। लेकिन उन्होंने इस बंगले में रहने की इच्छा नहीं जताई। जिसके बाद सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 5 देशरत्न मार्ग बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नाम आवंटित कर दिया गया।

तेजस्वी यादव को भी मिला था 5 देश रत्न मार्ग का यह बंगला

5 देश रत्न मार्ग का यह बंगला तेजस्वी यादव को भी मिल चुका है। बता दें कि मंत्रियों के लिए आवंटित होने वाले बंगले में 5 देशरत्न सबसे अधिक सुसज्जित बंगला है। यह उपमुख्यमंत्री के रूप में सुशील मोदी और तारकिशोर प्रसाद  को भी आवंटित हुआ था।

Bihar minister residence reshuffle nishant kumar gets 5 deshratna marg

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 09:16 PM

Topics:  

  • Bihar Cabinet
  • Bihar Government
  • Bihar Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.