Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में ‘जंगलराज’ लाना चाहते हैं, महागठबंधन के इकट्ठा होने पर बोले अरुण भारती

Bihar Politics: लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कहा इस चुनाव के जरिए अगले दो दशकों के लिए बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा तय होगी।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 30, 2025 | 06:53 PM

अरुण भारती (Image- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Voter Adhikar Yatra: लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की नव संकल्प सभा 4 सितंबर को मुजफ्फरपुर में होने जा रही है। इसकी जानकारी शनिवार को लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने देते हुए कहा कि आठ जून को हम लोगों ने नव संकल्प महासभा का आयोजन शुरू किया था। ‎इसकी शुरुआत आरा से हुई थी और छपरा, राजगीर, मुंगेर और गयाजी में इसका आयोजन किया जा चुका है। चार सितंबर को नव संकल्प सभा का आयोजन मुजफ्फरपुर में किया जाएगा। ‎

‎उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य है कि इस साल बिहार में चुनाव होने हैं। इस चुनाव के जरिए अगले दो दशकों के लिए बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा तय होगी। आने वाले समय में कौन नेता बिहार की दिशा और दशा को नेतृत्व प्रदान कर सही दिशा में ले जा सकते हैं, इसे तय किया जाएगा।

चिराग बिहार आएं और नेतृत्व संभालें

उन्होंने कहा कि जहां भी नव संकल्प सभा हुई है, सभी जगह यह आशीर्वाद मिला कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ऐसे युवा हैं, जो बिहार का नेतृत्व संभालें और एक बेटा बिहार को संभाले। ‎ उन्होंने कहा कि मेरी भी एक कार्यकर्ता के तौर पर इच्छा है कि वे बिहार आएं और नेतृत्व संभालें। उन्होंने ‘वोटर अधिकार यात्रा‘ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने पर कहा कि जब जंगल में आग लगती है तो सारे शहर की ओर भागते हैं। जो लोग नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं। सारे नैरेटिव जनता के बीच धराशायी हो रहे हैं, इसलिए इकट्ठे होकर प्रधानमंत्री को अपशब्द कर रहे हैं। ‎

ये बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं

‎उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में भी हमारे नेता चिराग पासवान के लिए अपशब्द का प्रयोग किया गया था। बिहार की जनता जान चुकी है कि अब ऐसा वे कभी नहीं होने देंगे। ‎ये लोग इकट्ठा होकर बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं। बिहार की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। ‎

यह भी पढ़ें- थार के बोनट पर चढ़कर राहुल गांधी की तरफ लपका युवक, आतंकी खतरे के बीच सुरक्षा में बड़ी चूक-Video

बिहार में वोट अधिकार यात्रा के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने SIR और वोट चोरी की क्रोनोलॉजी समझाई। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की दिवंगत मां पर की गई अभद्र टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Bihar junglaraj mahagathbandhan arun bharti statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 06:53 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत नहीं दुबई में मिला उसमान हादी का हत्यारा! यूनुस सरकार की खोली पोल, आरोपों से किया इनकार- VIDEO

2

आज की ताजा खबर 31 दिसंबर: प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर राम मंदिर में अनुष्ठान, रक्षा मंत्री यजमान

3

‘हम न चीनी हैं, न मोमो’, देहरादून में छात्र की हत्या पर छलका मंत्री का दर्द, दी अनूठी सजा की सलाह

4

VIDEO: फिर सुर्खियों मे आया यूपी का संभल…जामा मस्जिद के पास क्यों बढ़ी हलचल, भारी पुलिस बल तैनात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.