पप्पू यादव ने सिंचाई मंत्री का मांगा इस्तीफा, बाढ़ के लिए ठहराया जिम्मेदार, पूछा- फिर से कैसे टूटा तटबंध?

Bagaha Embankment Breach: बिहार बाढ़ पर पप्पू यादव ने राहत व्यवस्था और बगहा तटबंध टूटने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सिंचाई मंत्री की बर्खास्तगी या इस्तीफे की मांग की।
pappu yadav ask resignation of santosh kumar suman
सांसद पप्पु यादव, मंत्री संतोष कुमार सुमनसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Bihar Gandak River Flood: बिहार में गंडक नदी उफान पर है और कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। बाढ़ के चलते चंपारण में टार तटबंध टूट चुके है और प्रशासन ने सभी को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए है। इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ को लेकर सरकार पर हमला बोला है। पप्पू यादव ने बाढ़ की स्थिति के लिए बिहार के लघु सिंचन मंत्री संतोष कुमार सुमन को जिम्मेदार ठहराया है।

सिंचाई मंत्री का मांगा इस्तीफा

राज्य में बाढ़ की स्थिति पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा, "दवाइयां उपलब्ध नहीं थीं और कम्युनिटी किचन बहुत कम संख्या में खोले गए थे। मुझे कल कम से कम 20,000 गरीब परिवारों को 500-500 रुपये देने पड़े और उनकी मदद करनी पड़ी। मेरा सवाल है कि 2024 में बगहा में तटबंध क्यों टूटा और अब यह फिर क्यों टूटा? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? सिंचाई मंत्री को बर्खास्त करें। या तो उन्हें बर्खास्त करें या उनसे इस्तीफा मांगें। आप आज बेतिया जा रहे हैं, तो जाने से पहले मंत्री को बर्खास्त करें या उनका इस्तीफा साथ ले जाएं।"

उपमुख्यमंत्री ने बताई बाढ़ की वजह

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का कहना है कि पश्चिमी नेपाल के गंडक जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, गंडक नदी में उम्मीद से ज्यादा पानी का बहाव हो रहा है। बदलते मौसम और बाढ़ के बदलते पैटर्न को देखते हुए, जल स्तर और पानी के बहाव की लगातार निगरानी की जा रही है।

pappu yadav ask resignation of santosh kumar suman
नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप

पप्पू यादव ने INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। INDIA गठबंधन की बैठक पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बोले, सवाल बैठक का नहीं है। सवाल देश का है।

पप्पू यादव का कहना है कि यह देश के 150 करोड़ लोगों के अधिकारों, इसकी संप्रभुता, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था का सवाल है। जब हम आम आदमी की आजादी और जीने के अधिकार के लिए लड़ या मर नहीं सके, तो जिस संविधान ने आखिरी व्यक्ति को न्याय दिया, उसे हमने ही अपने पैरों तले रौंद दिया।

पप्पू यादव ने ज्ञानेश कुमार पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा, कि ज्ञानेश, जिसने लोकतंत्र की हत्या की, लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म किया और संविधान के लिए डर का माहौल बनाया, उसने देश के अधिकार क्यों छीने? उसने भारत के 13 करोड़ लोगों के साथ धोखा किया है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

इतना ही नहीं बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पप्पू यादव ने सरकार को निशाना बनाया। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि महिलाएं अब घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं।

pappu yadav ask resignation of santosh kumar suman
ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, महिलाएं पड़ोसियों, शिक्षकों, सार्जेंट मेजर, पुलिस सब-इंस्पेक्टरों की हिंसा से सुरक्षित नहीं हैं। लड़कियां स्कूलों, कोचिंग सेंटरों, शेल्टर होम या हॉस्टलों में सुरक्षित नहीं हैं। वे कहां सुरक्षित रहेंगी? महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बेकार की बातें करना बंद करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com