Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महुआ से चुनाव हार रहे तेज प्रताप यादव, Exit Poll में RJD का ये नेता मार रहा बाजी

Bihar Assembly Election खत्म होते ही आए Exit Poll ने सियासी पारे को आसमान पर पहुंचा दिया है। राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी हुई है। इसी बीच एक सर्वे में वैशाली की मुहआ पर तेज प्रताप को हार मिल रही है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 11, 2025 | 10:17 PM

महुआ से चुनाव हार रहे तेज प्रताप यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Election Mahua Assembly Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आए एग्जिट पोल ने सियासी पारे को आसमान पर पहुंचा दिया है। राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं और ज्यादातर सर्वे एनडीए को बहुमत दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच वैशाली जिले से एक ऐसा सर्वे सामने आया है, जिसने सबसे हॉट सीट ‘महुआ’ पर सबकी निगाहें टिका दी हैं। यहां लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की अपनी ही पार्टी RJD के उम्मीदवार से सीधी जंग है, और आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं।

यह सर्वे वैशाली जिले को लेकर किया गया है, जिसमें 14,256 लोगों का सैंपल साइज लिया गया। यहां 54.88% मतदान हुआ था। इस सर्वे ने महुआ सीट पर एक बड़ा दावा किया है, जहां से तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ से मैदान में हैं। उनकी सीधी टक्कर RJD के मौजूदा विधायक और तेजस्वी के करीबी माने जाने वाले मुकेश रौशन से है। इस सर्वे ने तेज प्रताप के समर्थकों की चिंता बढ़ा दी है।

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक वैशाली जिले सीट और वोट शेयर

पार्टी सीट शेयर वोट शेयर (%)
महागठबंधन (MGB) 4 43.62%
एनडीए (NDA) 4 40.33%
जेएसपी (JSP) 0 7.46%
अन्य 0 8.58%

सर्वे में मुहआ सीट पर RJD के मुकेश रौशन की जीत की संभावना

AC No. विधानसभा सीट MGB पार्टी NDA पार्टी ट्रेंड
123 हाजीपुर RJD BJP NDA*
124 लालगंज RJD BJP NDA*
125 वैशाली INC JD(U) MGB
126 महुआ RJD LJP(RV) MGB
127 राजा पकड़ (SC) CPI JD(U) NDA
128 राघोपुर RJD BJP MGB
129 महनार RJD JD(U) MGB
130 पातेपुर (SC) RJD BJP NDA

सर्वे में तेज प्रताप को ‘0’ सीट

इस सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, वैशाली जिले में महागठबंधन (MGB) को 4 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है, और उसका वोट शेयर 43.62% है। वहीं, एनडीए (NDA) को भी 4 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसका वोट शेयर 40.33% है। सबसे चौंकाने वाली बात तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JSP) को लेकर है, जिसे सर्वे में एक भी सीट नहीं मिल रही है। जेएसपी को 0 सीटों के साथ महज 7.46% वोट शेयर मिलता दिख रहा है। अन्य के खाते में 8.58% वोट शेयर जाने का अनुमान है। यह जानकारी एआई पॉलिटिक्टस इलेक्शन मैनेजमेंट सर्वे के आंकड़ों पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Bihar Exit Polls: एकमात्र पोल में महागठबंधन को प्रचंड बहुमत! एग्जिट पोल के इस सर्वे ने मचाई खलबली

महुआ में मुकेश रौशन फिर से?

महुआ विधानसभा सीट (सीट संख्या 126) से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बार अपनी पार्टी से ताल ठोक रहे हैं। 2015 में वह इसी सीट से RJD विधायक बने थे, लेकिन 2020 में वह समस्तीपुर की हसनपुर सीट चले गए। इस बार पार्टी से अलग होकर उन्होंने ‘जनशक्ति जनता दल’ बनाई। सर्वे के ट्रेंड के अनुसार, महुआ सीट पर RJD (महागठबंधन) के उम्मीदवार मुकेश रौशन की जीत का दावा किया जा रहा है। यानी तेज प्रताप अपनी ही पुरानी सीट पर पिछड़ते दिख रहे हैं। यहां एनडीए की तरफ से LJP (रामविलास) के संजय कुमार सिंह भी मैदान में हैं।

Bihar exit poll 2025 mahua seat tej pratap yadav jsp trailing rjd mukesh raushan lead survey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 10:17 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Election Exit Poll
  • Exit Poll Results
  • RJD
  • Tej Pratap Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

राबड़ी आवास में खजाना छुपाया गया था, जिसे रात में निकालना पड़ा…JDU ने लालू परिवार से खास मांग भी की

2

तेज प्रताप यादव की जान को खतरा! सम्राट चौधरी को चिट्ठी लिखकर मांगी मदद, इस नेता पर लगाया आरोप

3

Year Ender 2025: दिल्ली में AAP हुई साफ…बिहार में NDA 200 पार, इस साल किसने लगाया सटीक अनुमान?

4

लालू परिवार के लिए बुरा होगा नया साल! राजद के 25 में से 18 विधायक जदयू में होंगे शामिल, नीरज का दावा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.