जन सुराज के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, कई हैरान करने वाले नाम शामिल, किसे कहां से मिला टिकट?
Bihar Assembly Elections: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रशांत किशोर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jan Suraaj 2nd Candidate List: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर, प्रशांत किशोर ने कहा कि टिकट वितरण में समाज के हर वर्ग को समान हिस्सेदारी दी जाएगी, जिसमें एक तिहाई सीटें अति पिछड़े वर्गों को आवंटित की जाएंगी।
रविवार को प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि इस सूची में भी पिछली सूची के समान ही मानदंड लागू होंगे। इसके अलावा, जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, उनके लिए पार्टी अलग से व्यवस्था करेगी। प्रशांत किशोर स्वयं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।
जन सुराज की दूसरी सूची हुई जारी #jansuraaj #biharelection2025 #prashantkishor pic.twitter.com/ZuF5i8N5nI — Prashant Kishor Youth Brigade (@Pk_youthbrigade) October 13, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC चुनाव के लिए एनडीए के 9 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, उपेंद्र कुशवाहा और बेटे दीपक प्रकाश ने बनाई दूरी
उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बनाया RLM का प्रदेश अध्यक्ष, निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की मांग
हटाई नहीं सिर्फ घटाई गई है…RJD नेताओं की सुरक्षा में कटौती पर बोले शहनवाज हुसैन, INDIA गठबंघन पर बोला हमला
Bihar MLC Election 2026: बेटे के लिए मैदान में उतरे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- इंतजार कीजिए, नामांकन में 2 दिन बाकी
किसे कहां से मिला है टिकट?
इस लिस्ट में भागलपुर दंगों के दोषियों के खिलाफ लड़ने वाले वकील अभयकांत झा भी आज पार्टी में शामिल हुए। प्रशांत किशोर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और भागलपुर से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। इस सूची में कई अन्य चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं।
| विधानसभा संख्या | विधानसभा सीट | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|---|
| 6 | नौतन | संतोष चौधरी |
| 10 | रक्सौल | कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल |
| 12 | नरकटिया | लाल बाबू यादव |
| 15 | केसरिया | नाज़ अहमद ख़ान उर्फ़ पप्पू ख़ान |
| 16 | कल्याणपुर | डॉ. मंतोष साहनी |
| 20 | चिरैया | संजय सिंह |
| 22 | शिवहर | निरज सिंह |
| 23 | रीगा | कृष्णा मोहन |
| 24 | बथनाहा (अ.जा.) | डॉ. नवल किशोर चौधरी |
| 27 | बाजपट्टी | आज़म हुसैन अनवर |
| 28 | सीतामढ़ी | जियाुद्दीन ख़ान |
| 31 | हरलाखी | रत्नेश्वर ठाकुर |
| 37 | राजनगर (अ.जा.) | डॉ. सुरेंद्र कुमार दास |
| 38 | झंझारपुर | केशव भंडारी |
| 42 | पिपरा | इंद्रदेव साह |
| 44 | त्रिवेणीगंज (अ.जा.) | प्रदीप राम |
| 46 | नरपतगंज | जनार्दन यादव |
| 53 | ठाकुरगंज | मोहम्मद एकरामुल हक़ |
| 58 | क़स्बा | इत्तेफ़ाक़ आलम उर्फ़ मुन्ना |
| 59 | बनमनखी (अ.जा.) | मनोज कुमार ऋषि |
| 60 | रूपौली | आनंद कुमार |
| 63 | कटिहार | डॉ. ग़ाज़ी शरियक़ |
| 64 | कदवा | मोहम्मद शाहयार |
| 65 | बलरामपुर | अशहाब आलम |
| 67 | मनिहारी (ज.जा.) | बाबलू सोरेन |
| 69 | कोरहा (अ.जा.) | निर्मल कुमार राज |
| 72 | सिंगेश्वर (अ.जा.) | प्रमोद कुमार राम |
| 73 | मधेपुरा | शशि कुमार यादव |
| 74 | सोनबरसा (अ.जा.) | सत्येंद्र हज़रा |
| 78 | कुशेश्वर स्थान (अ.जा.) | शत्रुघ्न पासवान |
| 79 | गौरा बौराम | डॉ. इफ्तिखार आलम |
| 85 | बहादुरपुर | आमिर हायदर |
| 110 | बरहिया | डॉ. शाहनवाज़ |
| 111 | गोरीकोठी | एजाज़ अहमद सिद्दीकी |
| 116 | तरैया | सत्येंद्र कुमार साहनी |
| 127 | राजापाकर (अ.जा.) | मुकेश कुमार राम |
| 129 | महनार | डॉ. राजेश चौरसिया |
| 130 | पातेपुर (अ.जा.) | दशई चौधरी |
| 132 | वारिसनगर | सत्य नारायण उर्फ़ प्रदीप साहनी |
| 134 | उजियारपुर | दुर्गा प्रसाद सिंह |
| 139 | रोसड़ा (अ.जा.) | रोहित पासवान |
| 140 | हसनपुर | इंदु गुप्ता |
| 141 | चेरी बरियारपुर | डॉ. मित्रुनजय |
| 147 | बखरी (अ.जा.) | डॉ. संजय कुमार |
| 148 | अलौली (अ.जा.) | अभिषांक कुमार |
| 155 | कहलगांव | मंज़र आलम |
| 156 | भागलपुर | अभय कांत झा |
| 164 | तारापुर | डॉ. संतोष सिंह |
| 166 | जमालपुर | ललन जी यादव |
| 167 | सूर्यगढ़ा | अमित सागर |
| 174 | इसलामपुर | तनुजा कुमारी |
| 177 | हरनौत | कमलेश पासवान |
| 180 | बख्तियारपुर | बाल्मीकि सिंह |
| 188 | फुलवारी (अ.जा.) | प्रो. शशिकांत प्रसाद |
| 189 | मसौढ़ी (अ.जा.) | राजेश्वर मांझी |
| 192 | सैंडेश | राजीव रंजन सिंह |
| 200 | बक्सर | तथागत हर्ष वर्धन |
| 201 | डुमरांव | शिवांग विजय सिंह |
| 202 | राजपुर (अ.जा.) | धनंजय पासवान |
| 206 | चैनपुर | हेमंत चौबे |
| 211 | नोखा | डीएसपी नसरुल्लाह खान |
| 222 | कुटुंबा (अ.जा.) | श्याम बली राम |
| 228 | बाराछत्ती (अ.जा.) | हेमंत पासवान |
| 231 | टिकरी | शशि यादव |
| 234 | वजीरगंज | संतोष कुमार |
यह भी पढ़ें: चिराग को क्यों मिली 29 सीटें, मांझी-कुशवाहा भी खुश कैसे? NDA में हुए सीट बंटवारे की इनसाइड स्टोरी
इससे पहले पार्टी ने 9 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे, जिनमें प्रसिद्ध डॉक्टर और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य शामिल थे। पहली सूची में वाल्मीकिनगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, पूर्णिया से आमौर अफरोज आलम, कटिहार के प्राणपुर से कुणाल निषाद, सुपौल से निर्मली रामप्रवेश कुमार यादव, सुरसंड से उषा किरण और लोरिया से सुनील कुमार शामिल थे।
