BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आई सामने, मैथिली ठाकुर के नाम पर लगी फाइनल मुहर, यहां देखें पूरी सूची

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
bjp-second-candidate-list-out-maithili-thakur-confirmed-check-full-list
बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

BJP Candidate 2nd List:  बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। साथ ही मैथिली ठाकुर के नाम पर भी फाइनल मुहर लग गई है।

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट सामने आते ही मैथिली ठाकुर को लेकर चल रही कयासबाजियों का पटाक्षेप हो गया है। उन्हें पार्टी ने अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। पहले भी मैथिली के यहीं से लड़ने की चर्चाएं चल रही थीं।

BJP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

क्रमांक विधानसभा उम्मीदवार
72 अलीनगर मैथिली ठाकुर
73 हायाघाट राम चंद्र प्रसाद
74 मुजफ्फरपुर रंजन कुमार
75 गोपालगंज सुभाष सिंह
76 बनियापुर केदार नाथ सिंह
77 छपरा श्रीमती छोटी कुमारी
78 सोनपुर विनय कुमार सिंह
79 रोसड़ा बीरेंद्र कुमार
80 बाढ़ सियाराम सिंह
81 अगिआंव महेश पासवान
82 शाहपुर राकेश ओझा
83 बक्सर आनंद मिश्रा

पहली लिस्ट में शामिल थे 71 नाम

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पार्टी की पहली लिस्ट में 9 महिला प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। वहीं दूसरी सूची में मैथिली ठाकुर को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 10 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

101 सीटों पर चुनाव लड़ रही BJP

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड इस बार बिहार में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ी रही हैं। दोनों ही दलों ने 101-101 सीटों को अपने खाते में रखा है। अब बीजेपी 101 में 83 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

एनडीए के बाकी घटक दलों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। जबकि उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्च को 6-6 सीटे दी गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com