Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP दल नहीं छल है, बिहार में एसआईआर ने किया खेल, यूपी में तो… रुझान देख भड़के अखिलेश यादव

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलने के संकेत आए हैं। इस पर विपक्ष की प्रतिक्रिया भी आने लगी है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Nov 21, 2025 | 11:44 AM

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बिहार का मतगणना केंद्र।

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav On Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों (Bihar Election Result 2025) को लेकर आए रुझानों में महागठबंधन की करारी हार और एनडीए को प्रचंड जीत मिलती दिख रही है। इस रुझान का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश् के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि जो खेल बिहार में खेला गया है, वो उत्तर प्रदेश में नहीं हो पाएगा।

अखिलेश ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट लिखा- बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा PPTV मतलब पीडीए प्रहरी चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।

SIR को लेकर शुरुआत से हमलावर है विपक्ष

बता दें, चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट को लेकर चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विपक्ष शुरू से ही हमलावर है। विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR के माध्यम से चुनाव आयोग केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए वोट चोरी कर रहा है। बिहार चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने भी महागठबंधन की हार का ठीकरा एसआईआर पर फोड़ा है।

बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2025

बिहार में एसआईआर की जीत हुई: कांग्रेस

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि बिहार में एसआईआर की जीत हुई है। विपक्ष की तरफ से एसआईआर को लेकर लाखों आपत्तियां दी गईं, मगर चुनाव आयोग ने एक का भी जवाब नहीं दिया। उदित राज ने कहा कि जब इस हद तक बेईमानी होगी तो चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा। यह लोकतंत्र की हत्या है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Results LIVE: NDA को जनता का बंपर प्यार, रूझानों में 200 पार, महागठबंधन को धोबी पछाड़

रुझानों में अब तक क्या है?

दोपहर 3 बजे तक यानी खबर लिखे जाने तक एनडीए 201 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनमें भाजपा 91 सीटों, नीतीश कुमार का जदयू 79, एलजपीआर 23, हम 5 और आरएलएम 3 सीटों पर आगे है। महागठबंधन 37 सीटों पर आगे है। इनमें राजद 27 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 6 सीटों, सीपीआईएमएलएल 3 सीटों, सीपीआईएम 1 सीट पर आगे है। अन्य दलों में एआईएमआईएम 4 सीटों, बीएसी एक सीट पर आगे है।

Bihar election result 2025 live updates akhilesh yadav on bihar chunav result 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 03:19 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • BJP
  • SIR
  • Uttarakhand News

सम्बंधित ख़बरें

1

जालना मनपा चुनाव: भाजपा में चला कैलाश गोरंट्याल का सिक्का, पत्नी और बेटे समेत समर्थकों को मिले टिकट

2

भाजपा उम्मीदवार को समर्थकों ने बनाया ‘बंदी’, नामांकन वापसी को लेकर नागपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा

3

सोलापुर में बागियों को BJP शहर अध्यक्ष की चेतावनी: नामांकन वापस लें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

4

‘बिहार में 25 हजार में मिलती हैं लड़कियां’, रेखा आर्य के पति के बयान पर मचा बवाल, अब देनी पड़ी सफाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.