Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश या तेजस्वी, आज हुए बिहार चुनाव तो कौन जीतेगा? ओपिनियन पोल में आए चौंकाने वाले आंकड़े

बिहार चुनाव में इस बार NDA और महागठबंधन में कांटे की टक्कर होने वाली है। अगर आज चुनाव होता है तो नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव कौन जीतेगा? आइए जानते हैं ताजा ओपिनियन पोल के आंकड़ों से।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 22, 2025 | 05:36 PM

नीतीश या तेजस्वी, आज हुए बिहार चुनाव तो कौन जीतेगा?

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है, अक्टूबर तक सूबे में चुनाव होने हैं। इस बीच एक सर्वे सामने आया है, जिसके आंकड़े बहुत ही चौंकाने वाले हैं। ओपिनियल पोल में बताया गया है कि इस बार बिहार चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन में किसको कितने प्रतिशत वोट मिलेंगे। इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी मैदान में है साथ ही ओवैसी की पार्टी भी ताल ठोंक रही है।

इंक इनसाइट के ताजा सर्वे में जो आंकड़े आए हैं वो लालू यादव और तेजस्वी की नींद उड़ा सकते हैं। जी हां, ताजा सर्वे में आरजेडी नीत महागठबंधन पिछड़ता हुआ दिख रहा है।

सर्वे में NDA को बढ़त

बिहार में अगर आज चुनाव कराए जाएं, तो इंक इनसाइट के जून 2025 के ताज़ा सर्वे के अनुसार सत्तारूढ़ NDA गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। महागठबंधन के मुकाबले NDA को जनता का अधिक समर्थन मिल रहा है, वहीं जन सुराज और AIMIM जैसे छोटे दलों का प्रभाव फिलहाल सीमित ही दिख रहा है। हालांकि, 13.2% मतदाता अब भी असमंजस की स्थिति में हैं, जो आने वाले महीनों में समीकरण बदल सकते हैं। चुनावी माहौल लगातार बदल रहा है।

गठबंधन/पार्टी वोट प्रतिशत (%)
NDA 48.9%
महागठबंधन 35.8%
जन सुराज 1.8%
AIMIM 0.3%
कुछ कह नहीं सकते 13.2%

अपने विधायक से कितनी खुश है जनता?

जून 2025 के ताजा ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार के लोगों की अपने विधायकों को लेकर राय मिली-जुली है। केवल 10.8% लोगों ने ही अपने विधायक को “बहुत अच्छा” बताया, जबकि सबसे बड़ी संख्या यानी 43.7% ने उन्हें “ठीक-ठाक” बताया। वहीं, 11.7% लोग अपने विधायक के प्रदर्शन से नाखुश हैं। कुल मिलाकर 55% से अधिक लोग अपने विधायक को औसत या उससे भी नीचे मानते हैं।

MLA रेटिंग प्रतिशत (%)
बहुत अच्छा 10.8%
अच्छा 33.2%
ठीक-ठाक 43.7%
खराब 11.7%

‘ये अंतिम दिवाली और छठ…’, समस्तीपुर में गरजे प्रशांत किशोर, पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर साधा निशाना

बता दें कि इस सर्वे में 13,780 लोगों का सैंपल साइज था और ये राज्य की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करता है। ये सर्वे 1 मई से 15 जून के बीच किया गया है। खास बात ये है कि इस सर्वे में 80% ग्रामीण और 72% पुरुष शामिल थे।

Bihar election nitish vs tejashwi opinion poll results

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2025 | 05:36 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Nitish Kumar
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार ने खोला पिटारा, छात्रवृत्ति, महंगाई से लेकर मानदेय तक, इनको हुआ फायदा

2

बिहार: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, CM ने जताया दुख, 4 लाख मुआवजा देने का ऐलान

3

‘चुनाव आ रहे, ध्यान दीजिएगा…’ नीतीश बोले- 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार भेज दिए

4

लालू परिवार में फूट खुलकर आई सामने, बड़े भाई ने छोटे को दिखाया आईना- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.