Bihar Pre Election Survey: महीने भर के अंदर पलट गया खेल, ताजा सर्वे ने बढ़ाई मोदी-नीतीश की टेंशन
Bihar Assembly Elections: बिहार में चुनाव से ठीक पहले एक ओपिनियन पोल जारी हुआ है, जिसमें बताया गया है कि बिहार में किसकी सरकार बन सकती है। तो चलिए जानते हैं कि क्या कुछ होने वाला है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Bihar Opinion Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग दो फेज में होगी, जिसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बार NDA और ग्रैंड अलायंस के अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में है, जिससे बिहार चुनाव दिलचस्प हो गया है। चुनाव से ठीक पहले एक ओपिनियन पोल जारी हुआ है, जिसमें बताया गया है कि बिहार में किसकी सरकार बन सकती है।
टाइम्स नाउ के JVC ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया है कि बिहार में NDA की सरकार बन सकती है। हालांकि वह भी बहुमत से दूर दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से एनडीए के दिग्गज नेताओं की टेंशन भी बढ़ गई है।
जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
NDA को 120-140 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि महागठबंधन को 93-112 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। पोल के मुताबिक, BJP को 70-81 सीटें, जेडीयू को 42-48, एलजेपी (रामविलास) को पांच से सात, HAM को दो और RLM को दो सीटें मिलने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस ने बनवाया था संजय गांधी जैविक उद्यान, सम्राट सरकार ने बदल दिया नाम, बिहार में और क्या बदला?
सम्राट चौधरी ने विधानसभा में ध्वनिमत से जीता विश्वास मत, तीखी बहस के बाद विपक्ष हुआ ढेर, नए युग की हुई शुरुआत
नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया…तेजस्वी यादव ने सम्राट को चेताया, बोले- पगड़ी संभाल रखो नहीं तो…
बिहार में आज सम्राट सरकार का टेस्ट लेकिन तेजस्वी के लिए अग्निपरीक्षा! RJD की क्यों बढ़ी हुई हैं धड़कनें?
इसके अलावा, महागठबंधन में, RJD को 69-78 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 9-17 सीटें, CPI(ML) को 12-14, CPI को एक और CPI(M) को एक से दो सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, सर्वे में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को सिर्फ़ एक सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, AIMIM, BSP और अन्य आठ से दस सीटें जीत सकते हैं।
कुल सीटें- 243
एनडीए: 120-140
- बीजेपी- 70-81
- जेडीयू- 42-48
- एलजेपी (राम विलास)- 5-7
- हम-2
- आरएलएम- 1-2
महागठबंधन: 93-112
- आरजेडी- 69-78
- कांग्रेस- 9-17
- सीपीआई (एमएल)- 12-14
- सीपीआई- 1
- सीपीआई (एम)- 1-2
जन सुराज पार्टी: 1
वोट प्रतिशत में कौन रहेगा आगे?
वोट परसेंटेज की बात करें तो NDA को महागठबंधन से दो परसेंट ज़्यादा वोट मिलने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक, NDA को 41-43 परसेंट वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि महागठबंधन को 39-41 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। जन सुराज को छह से सात परसेंट वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य को 10-11 परसेंट वोट मिल सकते हैं।
महीने भर में पलट गई चुनावी बाजी!
इससे तकरीबन महीने भर पहले सामने आए आईएएनएस मैटराजइज के सर्वे में एनडीए को बिहार में 150-160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। लेकिन अब जो सर्वे आया है और उसमें जो आंकड़े सामने आए हैं वह इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि यहां चुनावी बाजी पलट रही है।
यह भी पढ़ें: लालू-राबड़ी काल में हुआ बवाल…तेजस्वी के लिए बन गया महाकाल, जानिए क्या है ‘जंगल राज’ की जन्मकुंडली
ध्यान दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 122 है। पांच साल पहले, NDA ने विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया था, जिसमें RJD सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। RJD ने 75 सीटें जीती थीं, जबकि BJP ने 74, जेडीयू ने 43, कांग्रेस ने 19, LJP ने 1 और अन्य ने 31 सीटें जीती थीं।
