-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election 2025 Jhajha Assembly Seat Jdu Vs Rjd Mini Shimla Profile
झाझा विधानसभा: इस सीट पर पहली जीत की तलाश में RJD, जदयू से सीधा मुकाबला
- Written By: मनोज आर्या
Bihar Assembly Elections: झाझा का चुनावी इतिहास बताता है कि यह सीट पिछले कुछ दशकों से जदयू और समता पार्टी के मजबूत गढ़ के रूप में उभरी है। जहां इन्हें 5 बार सफलता मिली है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Jhajha Assembly Constituency: बिहार के जमुई जिले की झाझा विधानसभा सीट, जिसे अक्सर बिहार का ‘मिनी शिमला’ कहा जाता है, अपनी पहाड़ी भौगोलिक स्थिति और झारखंड सीमा से निकटता के कारण एक अनूठी पहचान रखती है। यह सीट इस बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच कड़े मुकाबले का केंद्र बनी हुई है, जहां राजद अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश में है।
जदयू का दबदबा बनाम राजद का प्रयास
झाझा का चुनावी इतिहास बताता है कि यह सीट पिछले कुछ दशकों से जदयू (और उसकी पूर्ववर्ती समता पार्टी) के मजबूत गढ़ के रूप में उभरी है। 1951 से अब तक हुए 18 चुनावों में जदयू और समता पार्टी ने मिलकर पांच बार जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव (2020) में राजद अपनी पहली जीत के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन अंततः जदयू के दामोदर रावत ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
पहली जीत के लिए चुनावी मैदान में राजद
इस बार जदयू ने अपने मौजूदा विधायक दामोदर रावत पर भरोसा जताया है। वहीं, राजद ने जय प्रकाश नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया है, जो इस सीट पर राजद का खाता खोलने की पूरी कोशिश करेंगे। इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से नीलेंदु दत्त मिश्रा भी शामिल हैं। जन सुराज की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जो मुख्य दलों के वोटों को प्रभावित कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती
Explainer: क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री? अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
झाझा सीट का जातीय समीकरण
झाझा सीट पर चुनावी नतीजों को प्रभावित करने में यादव और मुस्लिम समुदाय के वोट निर्णायक माने जाते हैं। राजद अपने पारंपरिक MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण पर निर्भर करती है। 2020 में राजद की करीबी हार ने साबित कर दिया था कि यह फैक्टर यहां काफी मजबूत है, लेकिन जदयू के अपने सामाजिक आधार ने इसे मात दी। जदयू और राजद के बीच कड़ा मुकाबला होने का मुख्य कारण यही है कि दोनों दल यहां के विभिन्न जातीय समूहों के बीच अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करते हैं।
झाझा सीट का राजनीतिक इतिहास
झाझा का राजनीतिक इतिहास 1951 से शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में कांग्रेस ने सात बार जीत हासिल कर अपना दबदबा बनाए रखा। समाजवादी पार्टी और संयुक्त समाजवादी पार्टी ने तीन-तीन बार सफलता पाई, जो इस क्षेत्र में वामपंथी और समाजवादी आंदोलनों के पुराने प्रभाव को दर्शाता है। हाल के वर्षों में यह सीट मुख्य रूप से जदयू और अब राजद के बीच केंद्रित हो गई है।
पर्यटन और आस्था का केंद्र
झाझा अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है। झारखंड सीमा से सटा होने के कारण इसका मौसम और भूगोल की वजह से इसे ‘मिनी शिमला’ के नाम से भी जाना जाता है। मलयपुर का देवी काली मंदिर हर साल काली मेला के लिए प्रसिद्ध है। गिद्धौर का मिंटो टावर, जो 1909 में ब्रिटिश वायसराय के स्वागत के लिए बना था, ऐतिहासिक महत्व रखता है।
ये भी पढ़ें: फतुहा विधानसभा: RJD का अभेद्य किला, क्या रामानंद यादव लगा पाएंगे जीत का चौका; या LJP से मिलेगी मात
राजद के लिए नया इतिहास रचने की लड़ाई
नागी और नकटी डैम अभयारण्य देशी और विदेशी पक्षियों का आश्रय स्थल हैं और इन्हें रामसर साइट का दर्जा मिलने से इनका राष्ट्रीय महत्व बढ़ गया है। झाझा विधानसभा सीट 2025 में जदयू के गढ़ को बचाने और राजद के लिए नया इतिहास रचने की एक बड़ी लड़ाई का गवाह बनेगी।
Bihar election 2025 jhajha assembly seat jdu vs rjd mini shimla profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMExplainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
Aug 05, 2026 | 03:16 PMघर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
Aug 05, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














