Congress Vs BJP: छत्रपति शिवाजी महाराज से लेकर सिद्धिविनायक तक, कांग्रेस ने उठाए नाम बदलने पर सवाल

Mumbai: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘कॉर्पोरेट हिंदुत्व’ का आरोप लगाया है। कांग्रेसी नेता सचिन सावंत ने कहा है कि भाजपा अब देवी-देवताओं और महान हस्तियों के नाम को बेचकर सत्ता की फसल काट रही है।
Mumbai: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘कॉर्पोरेट हिंदुत्व’ का आरोप लगाया है। कांग्रेसी नेता सचिन सावंत ने कहा है कि भाजपा अब देवी-देवताओं और महान हस्तियों के नाम को बेचकर सत्ता की फसल काट रही है।
सचिन सावंत (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्षों से अपनी राजनीति के लिए धर्म, राष्ट्रीय पहचान और राष्ट्रवाद का दुरुपयोग किया है। अपने हिंदुत्व के जरिए ये दोनों संस्था लोगों के बीच नफरत की बीज बोने के बाद सत्ता की फसल काटते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है कि अब भाजपा ने अपने देवी- देवताओं का बाजारीकरण करके कॉर्पोरेट हिंदुत्व का खेल शुरू कर दिया है, शनिवार को गांधी भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सावंत ने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व अब कॉर्पोरेट बन गया है और पैसे के लिए उन्होंने अपने देवताओं, आराध्य देवताओं और देश के लिए महान योगदान देने वालों के नाम को भी बेचना शुरु कर अब दिया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का नाम अब कोटक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कर दिया गया है। इसी तरह सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन का नाम आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, महालक्ष्मी का नाम एचडीएफसी लाइफ और आचार्य अत्रे स्टेशन का नाम निप्पॉन एमएफ कर दिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह देवी देवताओं के साथ महान लोगों का अपमान है।

देवेंद्र-अजित सफाई दें

मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिव और अजित पवार को इस पर सफाई देना चाहिए। सावंत ने चेतावनी दी है कि कांग्रेस पार्टी औन महाराष्ट्र की जनता इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने पूछा कि क्या छत्रपति शिवार्ज महाराज के नाम का इस्तेमाल करके राजनीति में महाराज के नाम के आगे अल्पविराम लगान स्वीकार्य है।

इसके अलावा इलाहाबाद का प्रयागराज, फैजाबाद का अयोध्या, दिल्ली के राजप का नाम बदलकर कर्तव्य यम, रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया है लेकिन भाजपा को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और गांधी के नाम से एलर्जी है।।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com