बिहार चुनाव: लिखकर रख लीजिए चुनाव आयोग के फोन नंबर और ई-मेल, वोटिंग में हुई गड़बड़ी तो आएगा काम
Bihar Chunav 2025: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां कोई भी सूचना या शिकायत प्राप्त की जाएगी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- Written By: अभिषेक सिंह
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए विनोद सिंह गुंज्याल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Chunav Helpline Numbers: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जो कल यानी 6 नवंबर को मतदान होना है। 18 जिलों की 121 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान अनियमितताओं की सूचना देने और सूचित करने के लिए हेल्पलाइन फोन नंबर, फैक्स नंबर और ईमेल एड्रेस जारी किए हैं।
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां कोई भी सूचना या शिकायत प्राप्त की जाएगी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कंट्रोल रूम मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक लगातार कार्यरत रहेगा।
EC ने जारी किए फोन नंबर व ई-मेल एड्रेस
चुनाव आयोग ने शिकायतों या सूचनाओं की सूचना देने के लिए फोन कॉल के लिए 06122824001 नंबर निर्धारित किया है। जो लोग फैक्स द्वारा अनुरोध प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे 06122215611 पर एक कागजी प्रति भेज सकते हैं। ईमेल के लिए वे ceo_bihar@eci.gov.in या ceobihar@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हिंगना में मतदाता पुनरीक्षण की तैयारी तेज: घर-घर सर्वे व सोसायटी कैंप लगाकर मैपिंग बढ़ाने के निर्देश
बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का भड़का गुस्सा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
बिहार में 250 छात्रों की स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मिड-डे मील खाने के बाद पड़े बीमार, भोजन में मिला था सांप
- बिहार चुनाव कंट्रोल रूम फोन नंबर- 06122824001
- बिहार चुनाव कंट्रोल रूम फैक्स नंबर- 06122215611
मतदान केंद्रों पर पहुंचे कर्मचारी व सुरक्षाबल
बिहार में मतदान कर्मियों का दल और सुरक्षा बल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। मतदान क्षेत्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बिहार में चुनाव के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।
CEO ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
पहले चरण के मतदान से पहले सीईओ विनोद सिंह गुंज्याल ने बुधवार को राज्य कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बूथों से लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र के कर्मचारियों को जिलेवार मतदान की निगरानी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित पांडे, प्रशांत सीएच और ओएसडी श्रीप्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:वोटिंग से पहले 11 सीटों पर हो गया खेला! बिहार में मची सियासी खलबली, जानिए किसे हुआ तगड़ा नुकसान?
यहां देखें पहले चरण का सारा गुणा गणित
पहले चरण में बिहार के 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता, सभी राजनैतिक दलों और निर्दलयीय प्रत्याशियों को मिलाकर 1 हजार 314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग के लिए राज्य भर में 45,341 बूथ बनाए गए हैं। बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जब शेष जिलों की 122 सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
