'विश्वास छूटा, महागठबंधन टूटा': कोई विपक्षी नेता नैया नहीं बचा सकता; NDA को लेकर चिराग का बड़ा दावा

Bihar Assembly Elections का प्रचार अभियान पूरे चरम पर पहुंच चुका है। NDA के लिए प्रचार करते हुए चिराग पासवान ने पूरे महागठबंधन को लपेटे में लेते हुए कहा विपक्ष का कोई भी नेता इनकी नैया नहीं बचा सकता।
bihar-election-2025-chirag-paswan-slams-mahagathbandhan-tejashwi-yadav-job-promise-roadmap
महागठबंधन पर जनता को भरोसा नहीं रहा प्रचार के दौरान बोले चिराग पासवान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar Election Chirag Paswan Slam Mahagathbandhan: बिहार चुनाव 2025 का प्रचार अभियान इस समय पूरे दमखम के साथ तेजी पर है। रविवार को सिमरी बख्तियारपुर में NDA के लिए प्रचार करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जिस तरह से टूटा है, उससे बिहार की जनता का विश्वास पूरी तरह खत्म हो गया है। चिराग ने दावा किया कि जनता ने एक बार फिर से NDA को भारी मतों से जिताने का मन बना लिया है, चाहे विपक्ष का कोई भी नेता क्यों न आ जाए या कुछ भी हो जाए।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के हर परिवार को सरकारी नौकरी देने के वादे पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास न तो कोई ठोस योजना है और न ही विकास का कोई स्पष्ट खाका। चिराग ने सवाल उठाया कि तेजस्वी यादव को कम से कम अपना रोडमैप तो बताना चाहिए कि वह इन वादों को कैसे पूरा करेंगे। उन्होंने पूछा कि हर परिवार को सरकारी नौकरी देने की उनकी योजना क्या है और इस योजना के लिए राजस्व सृजन (पैसे कहां से लाएंगे) कैसे होगा?

'हमारे पास सिर्फ वादे नहीं, रोडमैप भी है'

केंद्रीय मंत्री ने अपने घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा, ''एक बार हमारे घोषणापत्र पर नजर डालिए, यह सिर्फ वादों का पुलिंदा नहीं है। इसमें एक स्पष्ट रोडमैप भी शामिल है कि हम उन्हें कैसे पूरा करेंगे।'' इस दौरान चिराग पासवान ने मंच पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आज जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हमारे साथ हैं और हम लोगों के बीच जा रहे हैं, तो यह बात मायने रखती है, क्योंकि उनके पास शासन का अनुभव है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फडणवीस जैसे अनुभवी नेताओं का साथ होना NDA की गंभीरता को दिखाता है।

'फडणवीस ने परिणाम दिए हैं, मुंबई इसका उदाहरण है'

चिराग पासवान ने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने परिणाम दिए हैं। जिस तरह से मुंबई का विकास हुआ है, आज के युवा उसे देखते हैं और वहां जाने की ख्वाहिश रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक मॉडल है। उसी तरह जब हम सभी (NDA नेता) एक साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करते हैं, तो हम यहां भी बड़ी प्रगति हासिल कर सकते हैं। चिराग ने कहा कि बिहार में केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। आज जनता के अंदर यह विश्वास देखने को मिल रहा है कि अलग-अलग राज्यों से आने वाले नेता मिलकर बिहार के विकास की नई कहानी लिखेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com