'तेजस्वी आसमान में उड रहे, इंशाअल्लाह जनता जमीन पर सुलाएगी', ओवैसी ने RJD को दिया अल्टीमेटम

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज में एक जनसभा के दौरान महागठबंधन के CM उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा वे इस समय हवा में उड़ रहे है जनता उनको जरूर जमीन पर लाएगी।
bihar-election-2025-asaduddin-owaisi-attacks-tejashwi-yadav-kishanganj-seemanchal-rally-extremist
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का तेजस्वी यादव पर हमला (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Bihar Politics Owaisi Attack on Tejashwi Yadav: बिहार के किशनगंज में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी पर 'आसमान में उड़ने' का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं है। ओवैसी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सीमांचल की जनता इनके इस 'अहंकार' का जवाब जरूर देगी और उन्हें जमीन पर लाकर सुलाएगी। यह भाषण सीमांचल में AIMIM की बढ़ती सक्रियता और चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

ओवैसी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'हम सीमांचल के एक सुदूर गांव गए। नमाज पढ़कर निकले तो हमारी बहनें और माताएं खड़ी थीं। सिर्फ बुजुर्ग खड़े थे क्योंकि गरीब युवा पहले ही पलायन कर चुके हैं।' उन्होंने तेजस्वी से सवाल किया, 'तेजस्वी, क्या तुमने देखा कि एक आठ साल का बच्चा 'पतंग छाप' (AIMIM का चुनाव चिन्ह) कह रहा है? लेकिन तुम आसमान में उड़ रहे हो, तुम्हारे पास जमीन पर उतरने का समय नहीं है।'

'बाबू पहले एक्सट्रीमिस्ट लिखकर बता दो'

ओवैसी ने तेजस्वी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने उन्हें 'एक्सट्रीमिस्ट', कट्टरपंथी, आतंकवादी' कहा था। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा, 'मैं तेजस्वी से पूछता हूं, 'बाबू एक्सट्रीमिस्ट को तुम जरा अंग्रेजी में लिख के बता दो। वह मुझे एक्सट्रीमिस्ट कहते हैं क्योंकि मैं गर्व के साथ अपने धर्म के पालन की बात करता हूं।' उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी ने गठबंधन इसलिए नहीं किया क्योंकि वह उन्हें कट्टरपंथी मानते हैं। ओवैसी ने हाल ही में "सीमांचल न्याय यात्रा" और तमाम रैलियां की हैं, जो चुनावी तैयारियों का हिस्सा हैं।

'जहर खत्म करोगे, या इजाफा करोगे?'

AIMIM प्रमुख ने कोचाधामन सीट का जिक्र करते हुए कहा, 'तेजस्वी यादव (RJD) ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसने ट्रिपल तलाक, सीएए, बुलडोजर चलाने, एनकाउंटर और मस्जिदों पर हमलों के दौरान एक शब्द नहीं कहा।' ओवैसी ने इजहार असफी का जिक्र करते हुए दावा किया कि 'कोचाधामन मजलिस का था और हमेशा रहेगा।' उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, 'जहर खत्म करोगे, या जहर का इजाफा करोगे', आपको फैसला लेना है।' उन्होंने मतदाताओं से राज्य की घटनाओं को याद कर सोच समझकर वोट देने को कहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com