Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, महिला संवाद कार्यक्रम के लिए 225 करोड़ रुपये के बजट पर लगी मूहर

संवाद कार्यक्रम जिला और प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे जिनमें से कई में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है, जबकि अन्य स्थानों पर उनके कैबिनेट सहयोगी और शीर्ष अधिकारी इसमें शामिल होंगे।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 19, 2024 | 10:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : बिहार कैबिनेट ने मंगलवार 19 नवंबर को महिला संवाद के लिए 225 करोड़ रुपये से अधिक के बजट के आवंटन को मंजूरी दे दी है। बता दें, महिला संवाद बिहार सरकार का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शीर्ष अधिकारी राज्य की महिलाओं से संपर्क करने का काम करेंगे।

सूत्रों ने जानकारी दी कि संवाद कार्यक्रम जिला और प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे जिनमें से कई में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है, जबकि अन्य स्थानों पर उनके कैबिनेट सहयोगी और शीर्ष अधिकारी इसमें शामिल होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महिला संवाद के लिए 225.78 करोड़ रुपये के बजट के आवंटन को मंजूरी दे दी गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्तीकरण से संबंधित सरकार की नीतियों की जानकारी दी जाएगी

राज्य सरकार के कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, “राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस संबंध में एक प्रस्ताव दिया गया था। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को महिला सशक्तीकरण से संबंधित सरकार की नीतियों की जानकारी दी जाएगी और सरकार से महिलाओं की अपेक्षाओं तथा आकांक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले माह से इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी।”

सम्बंधित ख़बरें

नीतीश कुमार का नया दांव…चंदेश्वर चंद्रवंशी को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

लालू प्रसाद के निजी बंगले की जांच कराने की तैयारी में सरकार, क्या ये घर भी छीन जाएगा?

Bihar CM पर भड़के AIMIM नेता इम्तियाज जलील, बोले- सीएम हिजाब खींचेंगे, तो गुंडे दुपट्टा खींचेंगे ही

हम हिंदुत्व नहीं चलने देंगे…नहीं कहेंगे जय श्रीराम, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने फिर दिखाए तेवर

अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार जल्द ही इस संबंध में एक परिपत्र जारी करेगी। बिहार के कुल मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या करीब 48 फीसदी है। एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में नीतीश कुमार कैबिनेट ने विभिन्न अभियानों या युद्ध जैसी परिस्थितियों में शहीद होने वाले बिहार के सैन्य और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 11 लाख रुपये से बढ़ाकर 21 लाख रुपये करने का फैसला किया।

देश की लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

राज्य के गृह विभाग द्वारा कैबिनेट के समक्ष रखे गए उक्त प्रस्ताव में कहा गया है कि सेना के जवानों के मामले में जो बिहार में शहीद होते हैं, भले ही वे राज्य के निवासी न हों, उनके परिजनों को 21 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी।

एजेंसी इंपुट के साथ। 

Bihar cabinet big decision rs 225 crore budget approved for mahila samvad program

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 10:06 PM

Topics:  

  • Bihar Cabinet
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.