60 साल के फूफा के प्यार में पागल महिला ने करवाई पति की हत्या, पुलिस हैरान
औरंगाबाद में नवविवाहिता ने शादी के 45 दिन बाद प्रेमी फूफा के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। 15 साल पुराने प्रेम संबंध के चलते साजिश रचकर 24 जून को हत्या को अंजाम दिया गया।
- Written By: अक्षय साहू
मृतक प्रियांशु सिंह, आरोपी पत्नी गुंजा (फोटो- सोशल मीडिया)
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से रिश्तों का तारतार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के सिर्फ 45 दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। हैरानी की बात यह है कि लड़की का प्रेमी 60 साल का है और रिश्ते में उसका फूफा लगता है। बिहार का यह केस इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिलाता है, जहां सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून पर मेघालय ले जाकर उसकी हत्या करवा दी थी।
औरंगाबाद में हुए इस जघन्य अपराध की घटना से इलाके के लोगों के साथ पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने बताया कि हत्यारी दुल्हन गुंजा का अफेयर पिछले 15 साल से अपने फूफा के साथ चल रहा था। लेकिन घर वालों ने उसकी शादी 21 मई को प्रियांशु से करवा दी। गुंजा ने शादी के मंडप में हत्या की साजिश रच ली थी। उसके बाद उसने 24 जून को हत्याकांड को अंजाम दिया।
गुंजा ने कबूला अपना जूर्म
पुलिस के अनुसार, गुंजा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह बचपन से ही अपने फूफा के घर पर रह रही थी और वहीं पढ़ाई भी करती थी। इसी दौरान उसका अपने फूफा से करीबी रिश्ता बन गया। गुंजा ने बताया, “हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। मुझे मालूम था कि वह मुझसे उम्र में काफी बड़े हैं, लेकिन प्यार तो उम्र नहीं देखता।” उसने आगे कहा कि उसकी बुआ को कभी उनके रिश्ते पर शक नहीं हुआ, क्योंकि वे अक्सर घर में ही मिला करते थे। लेकिन अप्रैल में एक दिन बुआ ने उन्हें साथ देख लिया, जिससे सारी बात घर में फैल गई। इसके बाद उसके पिता ने उसके लिए लड़के देखने शुरू कर दिए।
सम्बंधित ख़बरें
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
BPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
नवीनगर थाना अंतर्गत हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या के कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त, 03 अभियुक्तों को औरंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।
.
.#BiharPolice #aurangabadpolice #HainTaiyaarHum pic.twitter.com/JhsUYZbHt4 — Aurangabad Police (@police_aurangab) July 2, 2025
मर्जी के खिलाफ हुई शादी
गुंजा ने बताया कि बुआ को सब पता चलने के एक महीने बाद ही उसकी शादी प्रियांशु कुमार सिंह उर्फ छोटू से तय कर दी गई। 21 मई को बिना उसकी मर्जी के यह शादी हुई। वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी। उसने कई बार फूफा से कहा कि चलो, हम कहीं भाग चलते हैं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले भी वह उसकी दो शादियां तुड़वा चुके थे। गुंजा ने कहा कि उसने शादी के मंडप में ही तय कर लिया था कि वह अपने पति की हत्या करने के बाद फूफा के साथ रहेगी।
इश्क में डूबा लड़का शादी के लिए बन गया लड़की, अब ब्वायफ्रेंड ने दिया धोखा
SIT ने किया खुलासा
24 जून को प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तुरंत एक एसआईटी टीम का गठन किया था। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि गुंजा ने फूफा के साथ मिलकर किराए के कातिलों से हत्याकांड को अंजाम दिया था।
