-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Boy Became Girl To Marry His Friend But His Friend Betrayed Him
इश्क में डूबा लड़का शादी के लिए बन गया लड़की, अब ब्वायफ्रेंड ने दिया धोखा
- Written By: Saurabh Pal
मध्य प्रदेश के भोपाल से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपने ब्वायफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की बन गया। अब उसका ब्वायफ्रेंड शादी से मना कर रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- प्रेमी और प्रेमिका (फोटो- AI)
भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षीय एक युवक द्वारा एक दूसरे युवक के कथित प्यार और शादी के झांसे में आकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। लिंग परिवर्तन कराने के कुछ महीनों के बाद प्रेमी ने कथित तौर पर उसे छोड़ दिया, जिसके लिए वह लड़की बना। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के शादी से मुकरने के बाद पीड़िता (लिंग परिवर्तन कराने वाला युवक) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस अजीबो-गरीब मामले में यह बात भी सामने आई है कि दोनों युवक कुछ सालों तक साथ रहे और समलैंगिक संबंध भी बनाए।
दुष्कर्म का मामला दर्ज
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
बालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
उज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी की पहली मुलाकात करीब 10 साल पहले नर्मदापुरम में हुई थी। रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उस पर लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराने का दबाव डाला था। हालांकि, उसने सर्जरी के बाद कथित तौर पर उससे शादी करने से इनकार कर दिया। गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस ने बलात्कार और शारीरिक शोषण सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
10 साल से थी दोनों की दोस्ती
थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि इस मामले को जीरो’ एफआईआर के रूप में दर्ज कर नर्मदापुरम पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है, क्योंकि आरोपी युवक वहीं का रहने वाला है। जीरो’ एफआईआर किसी भी पुलिस थाना द्वारा क्षेत्राधिकार की परवाह किये बिना, तब दर्ज किया जाता है, जब उसे किसी संज्ञेय अपराध के संबंध में शिकायत मिलती है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों लगभग 25 वर्ष के हैं और तकरीबन 10 साल पहले दोनों की मुलाकात नर्मदापुरम में हुई थी और फिर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। पीड़िता भोपाल के ओबेदुल्लागंज का रहने वाला है।
पहले माफी मंगवाई फिर शिवसैनिक से पिटवाया, उद्धव के पूर्व सांसद का कांड- VIDEO
पीड़िता ने लगाया वशीकरण करने का आरोप
थान प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी युवक वशीकरण और तंत्र मंत्र भी करता है। उसने इसी का इस्तेमाल कर उसका शारीरिक शोषण किया और लिंग परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। मर्सकोले ने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने इंदौर के एक अस्पताल में सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और लड़की बन गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें उसके लिंग परिवर्तन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि सर्जरी के कुछ महीनों बाद ही आरोपी युवक ने धीरे-धीरे उससे किनारा करना शुरू कर दिया और फिर शादी से भी इनकार कर दिया।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Boy became girl to marry his friend but his friend betrayed him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













