Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव होंगे विपक्ष का सीएम फेस, महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगी मुहर

Mahagathbandhan Press Conference: तेजस्वी यादव होंगे विपक्ष का सीएम फेस, महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस लगी मुहर

  • By मनोज आर्या
Updated On: Oct 23, 2025 | 02:13 PM

तेजस्वी यादव, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेच है। आज गुरुवार को राजधानी पटना में महागठबंधन का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ। इस दौरान विपक्षी गठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस से सीनियर नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव विपक्ष का सीएम फेस होंगें। वहीं, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का नाम डिप्टी सीएम के लिए ऐलान किया गया है।

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को पर भरोसा जताते हुए महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में सहमति बनाई है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करते हैं।

INDIA गठबंधन एकजुट- राजेश राम

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद है। INDIA गठबंधन की मजबूती की नींव उसी दिन रखी गई थी जब राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा के तहत INDIA गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ SIR और जनहित के मुद्दों पर लगभग 17 महीने गठबंधन को मजबूत करने के लिए काम किया था।

जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे- सहनी

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कह कि भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं…वो समय आ चुका है। हम मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे। महागठबंधन मजबूत और एकजुट है।

#WATCH पटना(बिहार): महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं…वो समय आ चुका है। हम मजबूती के साथ महागठबंधन… pic.twitter.com/4kp8e4KtUl — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025

ये भी पढ़ें: ‘गानों से नहीं होता देश का विकास’, अश्लील गीतों के आरोप पर खेसारी लाल यादव का पलटवार

हमें बिहार बनाने का काम करना है- तेजस्वी

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग को बिहार बनाने का काम करना है। हम आदरणीय लालू जी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सभी महागठबंधन के साथियों का धन्यवाद देते हैं। जो विश्वास आप लोगों ने हम पर जताया है, उस उम्मीद पर हम जरूर खरे उतरेंगे। उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि ये थके हुए लोग हैं, ये सिर्फ सत्ता के भूखे हैं। हमको अगर तीस महीने का मौका मिले, तो जो काम तीस सालों में इन्होंने नहीं किया है हम वो करके दिखाएंगे।

Bihar assembly elections 2025 mahagathbandhan joint press conference in patna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2025 | 12:23 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • INDIA Alliance
  • RJD
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

छठ के बाद प्रवासी मतदाताओं को रोकने का BJP का ‘मास्टर प्लान’, जानें पार्टी टेंशन में क्यों है?

2

‘गानों से नहीं होता देश का विकास’, अश्लील गीतों के आरोप पर खेसारी लाल यादव का पलटवार

3

7 लाख करोड़ कहां से लाएंगे तेजस्वी यादव, RJD के चुनावी घोषणा पर जीतन राम मांझी का तंज- VIDEO

4

RJD से क्यों नाराज हैं पप्पू यादव? महागठबंधन पर भी खड़ा किए सवाल- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.