पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने किया पिकअप चालक का सर धड़ से अगल, भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट मार डाला
Araria Murder Case: अररिया के फारबिसगंज में पार्किंग विवाद में खूनी खेल! सत्तू विक्रेता ने ड्राइवर का गला रेता, उग्र भीड़ ने पुलिस कस्टडी से छीनकर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। इलाके में तनाव।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अररिया में डबल मर्डर (Image- Social Media)
Araria Double Murder Case: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सब्जी मंडी में महज गाड़ी खड़ी करने (पार्किंग) के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो लोगों की जान चली गई। पहले एक सत्तू विक्रेता ने पिकअप ड्राइवर की बेरहमी से हत्या की, जिसके बाद उग्र भीड़ ने आरोपी को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर ‘ऑन द स्पॉट’ मौत की सजा दे दी।
घटना गुरुवार सुबह की है, जब पिकअप चालक नबी हुसैन मंडी में सब्जी लेने आया था। गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसका विवाद स्थानीय सत्तू विक्रेता राहुल चौहान से हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि राहुल ने अपना आपा खो दिया और पास रखे धारदार चाकू से नबी हुसैन की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला इतना भीषण था कि ड्राइवर का सिर धड़ से लगभग अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भीड़ ने पुलिस के सामने की लिंचिंग
ड्राइवर की नृशंस हत्या देख मंडी में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी राहुल चौहान को गिरफ्तार कर ले जाने की कोशिश की, तो सैकड़ों की संख्या में मौजूद भीड़ ने पुलिस पर धावा बोल दिया। भीड़ ने राहुल को पुलिस कस्टडी से बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों व लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की। बिहार पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भीड़ नहीं रुकी और आरोपी राहुल चौहान ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
मां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए
नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़
सोते पति का सिर काटा, ऑटो से जंगल में फेंके टुकड़े! 11 महीने बाद ऐसे खुला ऐरोली मर्डर केस का खौफनाक राज
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन के बड़े भाई ने बताया कि नबी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह रोज की तरह मंडी आया था। नबी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों (दो लड़के और एक लड़की) को छोड़ गया है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय और मुआवजे की मांग की है।
इलाके में तनाव और भारी पुलिस बल तैनात
एक ही स्थान पर दो हत्याओं (डबल मर्डर) के बाद फारबिसगंज इलाके में सन्नाटा पसर गया है और बाजार बंद हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग! मथुरा जंक्शन के पास कोच B1 और B4 के अंदर भरा धुआं, देखें VIDEO
अररिया पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने कानून हाथ में लेकर आरोपी की पीट-पीटकर हत्या की।
