भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, भोजपुर SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Bharat Bhushan Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले को लेकर भोजपुर SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिया गया है।
- Written By: दिव्या सिंह
एनकाउंटर में मारा गया भरत भूषण तिवारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case in Bihar: बिहार के भोजपुर जिले में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में संबंधित थाना के SHO सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 17 जून 2026 को हुई मुठभेड़ को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गोली मार दी। वहीं पुलिस का कहना है कि भरत ने सरेंडर नहीं किया था और पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई।
क्यों चर्चा में थे भरत तिवारी?
भरत तिवारी क्षेत्र में बाढ़ और कटाव से प्रभावित लोगों की मदद तथा मुआवजे की मांग को लेकर सक्रिय थे। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस उनके घर पहुंची थी। इसके बाद पुलिस और भरत के बीच करीब 16 घंटे तक गतिरोध चला। इस दौरान उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए भी अपनी बात रखी थी।
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने उठाए सवाल
भरत के कथित फर्जी एनकाउंटर पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पार्टी की ओर से हमेशा कहा है कि चाहे उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर हो या यहां बिहार में, एनकाउंटर सिर्फ किसी व्यक्ति का नहीं होता, यह सच का एनकाउंटर होता है। एनकाउंटर करके आप असल में सच को छिपाते हैं। अगर एनकाउंटर असली होता, तो आपको सस्पेंशन का सहारा नहीं लेना पड़ता।
सम्बंधित ख़बरें
एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर खूनी हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर, 1 आरोपी गिरफ्तार
नीतीश कुमार का डोलने लगा मन…भरत तिवारी विवाद के बीच BJP को देंगे गच्चा? RJD नेता की पोस्ट से सियासी हलचल तेज
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला, CJI से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
Police Encounter: आगरा में एक ही रात में दो पुलिस मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार; तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली
#WATCH | Patna, Bihar: On the alleged fake encounter of Bharat Bhushan Tiwari, RJD MP Manoj Kumar Jha says, “I have consistently stated, on behalf of my party, that whether an encounter takes place in Uttar Pradesh or here in Bihar, an encounter is not just of an individual; it… pic.twitter.com/bh2JIzH2Bw — ANI (@ANI) June 22, 2026
सरेंडर करने के बाद भी पुलिस ने चलाई गोली
भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर ग्रामीणों और परिजनों का दावा है कि भरत ने लोगों के सामने अपना हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस उसे एक ओर ले गई और गोली मार दी।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला, CJI से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि भरत ने आत्मसमर्पण नहीं किया था और पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुए और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
