Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोतिहारी में बापू के परपोते का अपमान, मुखिया ने भरी सभा में किया बेइज्जत- VIDEO

Tushar Gandhi: मोतिहारी में तुरकौलिया के मुखिया विनय कुमार शाह ने तुषार गांधी का अपमान किया और उन्हें सभा स्थल पंचायत भवन से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उनकी मुखिया से तीखी बहस भी हुई।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 14, 2025 | 09:59 AM

मोतिहारी में बापू के परपोते तुषार गांधी का अपमान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tushar Gandhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मस्थली मोतिहारी में बापू के परपोते तुषार गांधी का घोर अपमान किया गया है। इस दौरान कई स्थानीय लोग तुषार गांधी का अपमान करने वाले मुखिया को समझाते भी दिखे। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को सभा से अपमानित कर वापस भेज दिया गया।

हालाँकि, वहाँ मौजूद लोगों के समझाने का मुखिया पर कोई असर नहीं हुआ। मुखिया ने तुषार गांधी का अपमान किया और उन्हें सभा स्थल पंचायत भवन से बाहर निकाल दिया। इस दौरान तुरकौलिया उत्तरी मुखिया विनय कुमार साह और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के बीच तीखी बहस भी हुई।

दरअसल, तुषार गांधी ने 12 तारीख को भितिरवा आश्रम से अपनी पदयात्रा शुरू की है। पदयात्रा के क्रम में तुषार गांधी तुरकौलिया पहुँचे जहाँ उन्होंने ऐतिहासिक नीम के पेड़ को देखा। इस ऐतिहासिक नीम के पेड़ को देखने के बाद, मुखिया के आह्वान पर तुषार गांधी आम लोगों के बीच उनके पंचायत भवन पहुँचे।

आखिर क्यों भड़क गए मुखिया?

पंचायत भवन में आयोजित सभा में तुषार गांधी अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। तभी उनके साथ चल साथ चल रहे एक व्यक्ति ने जैसे ही नीतीश सरकार को बदलने की बात कही, मुखिया जी भड़क गए और सीधे तुषार गांधी को अपमानित करना शुरू कर दिया। कई स्थानीय लोगों ने मुखिया विनय साह को समझाने की कोशिश की, लेकिन मुखिया ने किसी की नहीं सुनी और अंततः तुषार गांधी वहाँ से वापस चले गए।

यह मोदी और योगी की देन है कि आज हर लोगों के दिलों में नफरत है:-
आज चम्पारण शर्मसार हो गया!
वह जगह जहां से महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की शुरुआत करके अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था, उसी धरती पर उनके प्रपौत्र Tushar Arun Gandhi को अपमानित करने की कोशिश की गई।
तुषार… pic.twitter.com/zfzXhCsnP2 — Anita yadav (@Anitahzb) July 14, 2025

तुषार गांधी के अपमान की घटना पर सभा में मौजूद कई स्थानीय लोगों ने मुखिया को समझाने की कोशिश की और मुखिया से तुषार गांधी से माफ़ी मांगने को भी कहा, लेकिन मुखिया ने किसी की नहीं सुनी। मामला बिगड़ता देख तुषार गांधी वहाँ से वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें:- बिहार में एक और मर्डर, कानून व्यवस्था की धज्जियां; वकील को दिनदहाड़े मारी गोली

आपको बता दें कि तुषार गांधी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। फ़िलहाल वे अपनी पदयात्रा पर हैं। नरकटियागंज में नागरिक जागरूकता सभा को संबोधित करते हुए तुषार गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर लोकतंत्र की नींव को कमज़ोर करने का गंभीर आरोप भी लगाया। चंपारण सत्याग्रह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे पूर्वजों ने आंदोलन किया था, उसी तरह अब हमें एक बार फिर संघर्ष के लिए तैयार होना होगा।

Bapu descendant tushar gandhi insulted in motihari mukhiya creates controversy video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2025 | 09:59 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

जानलेवा बना गोलगप्पे का स्वाद, पटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पसरा मातम

2

चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार ने खोला पिटारा, छात्रवृत्ति, महंगाई से लेकर मानदेय तक, इनको हुआ फायदा

3

बिहार: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, CM ने जताया दुख, 4 लाख मुआवजा देने का ऐलान

4

‘चुनाव आ रहे, ध्यान दीजिएगा…’ नीतीश बोले- 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार भेज दिए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.