मोकामा सीट का आ गया रिजल्ट…’छोटे सरकार’ का जलवा कायम, अनंत सिंह को मिली बंपर जीत
Bihar Election Results: मोकामा सीट पर अनंत सिंह का दबदबा कायम रहा है। JDU के अनंत सिंह 29710 वोटों से जीत चुके हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अनंत सिंह (डिजाइन फोटो)
Anant Singh Mokama Chunav Result: मोकामा विधानसभा सीट पर हार और जीत का रिजल्ट आ गया है। मोकामा सीट पर अनंत सिंह का दबदबा कायम रहा है। JDU के अनंत सिंह 29710 वोटों से जीत चुके हैं। सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनाव हार गई हैं। राजद ने उन्हें मोकामा सीट से अनंत सिंह के खिलाफ उतारा था। चुनाव आयोग की तरफ से अभी आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
दोपहर 2 बजे तक की गिनती के बाद भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही थी तो जेडीयू 80 पर बढ़त बनाए हुई थी। चिराग पासवान की लोजपा भी 20 सीटों पर जीत की तरफ बढ़ चुकी थी। इसके साथ ही तय हो गया कि आरजेडी को सत्ता में आने के लिए कम से कम पांच साल और इंतजार करना होगा। आरजेडी महज 32 तो कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 27% से भी नीचे
अगर पिछले चुनाव का विश्लेषण करें तो कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 2020 में भी बहुत खराब था। उस वक्त कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह केवल 19 सीटों पर ही विजय प्राप्त कर पाई थी। इस प्रकार कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 27% से भी नीचे था, जो महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के मुकाबले काफी कम था।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Bihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती
मंच पर आए, बोले और चले गए… 5 सेकंड के भाषण में अनंत सिंह ने ऐसा क्या कहा? जो अब हो रहा वायरल- VIDEO
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
यह भी पढ़ें- Bihar Results LIVE: NDA की आंधी में बुझ गई महागठबंधन की लालटेन; 190+ सीटों पर बनाई लीड
राहुल गांधी का आक्रामक रुख भी नहीं पड़ा असर
बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आक्रामक रुख अपनाया था, और एसआईआर (समान न्याय, समान अधिकार) जैसे मुद्दे को लेकर वह एनडीए के खिलाफ एक नैरेटिव सेट करने में कुछ हद तक कामयाब भी हो रहे थे। हालांकि, राहुल गांधी इस माहौल को महागठबंधन के पक्ष में बनाए रखने में पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए, और इसके परिणामस्वरूप कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
