Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनंत सिंह के साथ उनके 80 समर्थक गिरफ्तार, दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन

Anant Singh Arrested: दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को बेड़ना गांव से मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल 81 गिरफ्तारियां की गई हैं।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 02, 2025 | 08:49 AM

अनंत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dularchand Murder Case: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में 30 अक्तूबर को हुए दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पूर्व विधायक और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को बेड़ना गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना डीएम और एसएसपी ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

पटना पुलिस के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के गुटों में झड़प हो गई थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद 75 वर्षीय मृतक दुलारचंद यादव का शव बरामद किया गया। मृतक उसी बेड़ना गांव का रहने वाला था, जहां यह झड़प हुई थी।

क्या बोले एसएसपी कार्तिकेय शर्मा

एसएसपी शर्मा ने पुष्टि की कि साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि यह मामला आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है। चूंकि यह सब प्रत्याशी अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, इसलिए वह इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

VIDEO: जेल से सत्ता तक का सफर! एम्बुलेंस से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, शपथ के बाद छुए नीतीश कुमार के पैर

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा शुरू: बायो के पेपर के साथ 13 लाख छात्र मैदान में, जूता पहनने पर पाबंदी और कड़ी चेकिंग

Bihar Assembly Budget: बिहार विधानसभा में आर्थिक सर्वे होगा पेश, व्हीलचेयर पर पहुंचे तेजस्वी, सीएम ने जाना हाल

बिहार में बंगले पर बवाल: तेज प्रताप यादव पर लगे गंभीर आरोप, सोफा-पंखा और एसी सब गायब!

एसएसपी ने बताया कि अनंत सिंह को उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनंत सिंह ने समर्पण (सरेंडर) नहीं किया है, बल्कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है। तीनों को अब मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

अनंत सिंह से पहले 80 लोगों की गिरफ्तारी

पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया गया है और वे पिछले 48 घंटों से दिन-रात कैंप कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी से पहले ही, 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थिति अब बिल्कुल सामान्य है। प्रशासन उन सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

#WATCH बिहार: पटना के DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा, "यह एक गंभीर घटना है। हमने इसे काफी गंभीरता से लिया है… अभी स्थिति बहुत सामान्य है। हमने इसकी पूरी छानबीन की है… जो भी असामाजिक तत्व इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया… pic.twitter.com/m36kFReH6h — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

सभी हथियार होंगे जमा, 50 से ज्यादा चेकिंग पॉइंट

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए, प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं: सभी वैध हथियारों को 100% जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में 50 से ज्यादा चेकिंग पॉइंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पर्याप्त सीएपीएफ जवानों को पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: नोखा विधानसभा सीट: खुलेगा जदयू का खाता या राजद लगाएगी जीत की हैट्रिक, किस पर मतदाता लिखेंगे फैसला

डीएम ने बताया कि पटना से सबसे ज्यादा हथियार जब्त किए गए हैं। एसएसपी ने पटना के मतदाताओं को आश्वस्त किया है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से होंगे और वे निडर होकर मतदान कर सकेंगे।

 

Anant singh and 80 of his supporters arrested bihar police takes major action after dularchand yadavs murder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 08:49 AM

Topics:  

  • Anant Singh
  • Bihar News
  • Bihar Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.