‘वोट बैंक के लिए घुसपैठियों…’, बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर बोले अमित शाह, जनता ने दिया जवाब
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने “विकसित बिहार” के संकल्प पर...
- Written By: अमन उपाध्याय
अमित शाह, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Amit Shah Reaction On Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर एनडीए की राजनीतिक पकड़ को मजबूती से स्थापित किया है। इस प्रचंड जनादेश के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में निर्णायक निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बिहार की जनता को धन्यवाद किया।
अमित शाह ने लिखा कि ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक बिहार भूमि की जनता को कोटि-कोटि नमन। यह प्रचंड जनादेश इस बात का प्रमाण है कि बिहार ने विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए एनडीए की संकल्प सेवा को स्वीकार किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज से बाहर निकालकर स्थिर शासन दिया है। यह परिणाम एक विकसित बिहार की जनता की आकांक्षा का प्रतीक है।
घुसपैठियों को बचाने की कोशिश
गृह मंत्री ने आगे कहा कि बिहार का हर एक वोट भारत की सुरक्षा नीति में जनता के विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन जनता ने उन्हें कड़े संदेश के साथ नकार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता… — Amit Shah (@AmitShah) November 14, 2025
शाह ने कहा कि बिहार ने पूरे देश का रुख साफ कर दिया है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने इस संदर्भ में कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि यही कारण है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें:- Bihar Election Result LIVE: NDA को उम्मीद से अधिक सीटें, 190 के पार पहुंचा आंकड़ा
जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति
अमित शाह ने इसे विकसित बिहार के सपने में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति चाहे किसी भी रूप में आए, बिहार की जनता अब उसे स्वीकार नहीं करेगी। अब जनादेश प्रदर्शन और बेहतर कामकाज की राजनीति पर आधारित है।
एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए शाह ने विशेष रूप से बिहार भाजपा के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके अथक परिश्रम ने इस जीत को संभव बनाया है।
यह भी पढ़ें:- नीतीश तो निकले कोहली जैसे फिनिशर, बिहार में इस जोड़ी ने मिलकर ‘रोको’ की तरह पलटा गेम
अमित शाह ने अंत में बिहार की जनता, खासकर महिलाओं के लिए बड़ा आश्वासन देते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ एनडीए को जनादेश मिला है, मोदी सरकार उससे भी अधिक समर्पण के साथ बिहार के विकास के लिए कार्य करेगी।
