Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में अपराधियों की बहार! सीवान में सरेआम फायरिंग कर मिनटों में लूटी ज्वेलरी दुकान, Video देखें

Siwan crime CCTV: सीवान में बदमाशों ने आभूषण की दुकान पर धावा बोलकर 50 लाख रुपये के जेवर लूट लिए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Nov 28, 2025 | 04:05 PM

सीवान में लूटपाट कर भागते अपराधी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Robbery in Siwan: बिहार के सीवान जिले के रघुनाथुपर थाना क्षेत्र टारी बाजार में गुरुवार की दोपहर दो बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े कृष्णा ज्वेलर्स में हथियार के बल पर 50 लाख की सोना-चांदी के आभूषण की लूट कर ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए टारी बाजार होकर पूरब दिशा की ओर भाग गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर बदमाशों को पकड़ने के लिए लोग सामर्थ्य नहीं जुटा सके। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले जांच में जुट गए। एसपी मनोज तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच बाद संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया। उनके आदेश पर पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल बदमाशों की पहचान करना शुरू कर दी।

एक हिरासत में

पुलिस ने एक संदिग्ध को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित व्यवसायी कृष्णा सोनी ने बताया कि वो दुकान पर थे। महिला ग्राहक को आभूषण दिखा रहे थे, तभी तीन युवक दुकान के अंदर आए और हथियार के बल पर लूट-पाट करने लगे। दो बदमाश बाइक पर थे। एक बदमाश दुकान के आगे सड़क पर फायरिंग कर रहा था। लूटे गए आभूषण का आकलन किया जा रहा, लेकिन करीब 50 लाख के आभूषण की लूट हुई है।

बिहार के सिवान में फिल्मी स्टाइल में अपराधियों ने ज्वेलर्स की दुकान लूटी… pic.twitter.com/nquHtYIk3m — निधि अम्बेडकर (@nidhiambedkar) November 27, 2025

गिरोह की हो गई पहचान

एसपी ने बताया कि कुछ संदिग्ध में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरोह की पहचान हो गई है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि बाइक पर बैठकर सरेआम हवाई फायरिंग कर बाजार में दहशत फैला दी। पूरे दिन जिले के लोग मोबाइल पर बदमाशों के भागने का वीडियो देखते रहे और पुलिस की कमी बताते रहे।

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में फायरिंग! बात करना बंद की तो मार दी गोली; CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

6 राउंड से अधिक फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाशों ने छह राउंड से अधिक हवाई फायरिंग की। इस दौरान बदमाश ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस कारण कोई भी बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा रहा था। घटना बाद टारी बाजार और आसपास के चंवरी क्षेत्र के लोगों में प्रशासन और बदमाशों के खिलाफ भारी आक्रोश है।

A jewelry store in siwan was looted in minutes after open fire watch the video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 04:04 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Crime News
  • Samrat Chaudhary

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, उद्धव गुट पर लगा आरोप, मचा सियासी बवाल

2

गंगा किनारे पहुंचे, चिता सजाई…लेकिन कफन हटते ही फेल हो गया 50 लाख का प्लान, सामने आया VIDEO

3

टिकट विवाद बन गया मौत…नेवी अफसर की पत्नी को TTE ने चलती ट्रेन से फेंका, यूपी से आई सनसनीखेज वारदात

4

बहन-बेटियों को छेड़ा तो सीधे… बिहार के गृह मंत्री का अल्टीमेटम, बताया जंगल राज के खात्मे का प्लान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.