यामाहा की नई पेशकश, YAMAHA MT-10 पहले से ज्यादा पावरफूल, जानें इसके खास फीचर्स
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: बाइक लेने की सोच रहे हो तो ये खास खबर आपके लिए है। जानी मानी ऑटोमोबाइल कंपनी यामाहा ने अपनी नहीं पेशकश YAMAHA MT-10 बाजार में उतारी है। बता दें कि कंपनी ने इस नए मॉडल में कई नई चीजें जोड़ी है। साथ ही सबसे ज्यादा बदलाव इसके बहार की स्टाइल पर किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए है। चलिए जानते है आखिर इस बाइक में क्या खासियतें है……
बता दें की इस YAMAHA MT-10 नए मॉडल में 998cc का CP4 इंजन दिया गया है और इसके साथ ही 164 bhp का पावर आउटपुट इंजन मिलेगा। इसका लिक्विड कूडल्ड मोटर 11,500rpm पर 165.9hp की पावर और 9,000rpm पर 112Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। अगर ट्रांसमिशन पर बात करें तो इसे ऑपरेट करने के लिए इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
साथ ही इसके इंजन में जो प्रमुख बदलाव किए गए हैं, उनमें एल्यूमीनियम पिस्टन, ऑफसेट कॉनरोड और डायरेक्ट-प्लेटेड सिलेंडर का इस्तेमाल शामिल है। ये अनोखे बदलाव इस नई बाइक को शानदार जबरदस्त बनाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि नई बाइक में टाइटेनियम कॉनरोड्स की जगह स्टील को जोड़ा गया है। MT10 में नया एयर बॉक्स मिलता है, जिसमें 3 इनटेक डक्ट्स हैं। ये सभी अलग-अलग लंबाई और क्रॉस सेक्शन के साथ आते हैं। इस तरह यामाहा ने लॉन्च की गई ये नई बाइक खासियतें भरी है।
सम्बंधित ख़बरें
बांद्रा ईस्ट में रेलवे का महा-अभियान: ‘गरीब नवाज़’ बस्ती की 4 मंजिला अवैध झुग्गियों पर चला कोर्ट का बुलडोजर
सामान देने पहुंचा था डिलीवरी बॉय, बैट देखते ही जाग गया अंदर का क्रिकेटर! CCTV वीडियो ने जीता लोगों का दिल
अहिल्यानगर विधान परिषद सीट पर चुनाव का ऐलान, महायुति में मंथन तेज, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ठोका दावा
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
कलर TFT डैश भी मिलेगा
YAMAHA MT-10 कई नई खासियतों से बनी है। अगर MT10 की दूसरी नई खासियतों की बात करें तो इसमें आगे के ब्रेक के लिए एक नया ब्रेंबो रेडियल मास्टर सिलेंडर दिया गया है। साथ ही इसमें नया थ्रॉटल इलेक्ट्रॉनिक्स, नया 6 एक्सिस IMU, नया और आरामदायक सैडल, क्विक शिफ्टर भी जोड़ा गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा इसमें कंपनी ने 4.2 इंच का कलर TFT डैश भी दिया है। इस खास फीचर्स से ये और भी आकर्षक हो जाती है।
3 रंगों का होगा विकल्प
दरअसल नई शोरूम YAMAHA MT-10 बाइक में आपके लिए 3 कलर के ऑप्शन है। बताते है कि वे कोनसे तीन रंग है। सियान स्टॉर्म, आइकन ब्लू और टेक ब्लैक तीन रंग है जिसमे आपको YAMAHA MT-10 मिलेगी। बता दें कि अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते है तो ये आपको 2022 में मिलेगी। यह बाइक बिक्री के लिए फरवरी 2022 से उपलब्ध हो पाएगी। कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इसकी कीमत आपको फरवरी में ही कंपनी द्वारा बताई जाएगी।
रोबोटिक लुक में है बाइक
यामाहा की ये बाइक दिखने में बहुत अनोखी है। YAMAHA MT-10 इस नई बाइक के डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं। बता दें कि इस नए मॉडल के हेडलैंप को पहले से अधिक आकर्षक बनाया गया है। यह सिल्क ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ आता है। बाइक के फ्रंट एयर इनटेक स्कूप्स और टेल सेक्शन को भी बदला गया है। इन बदलावों के साथ यह बाइक ज्यादा आक्रामक और रोबोटिक लगती है।
इन कंपनियों से होगा मुकाबला
जिस रेंज की यह बाइक है, उससे इसका मुकाबला Aprilia Tuono V41100, BMW S 1000R, Honda CB1000R, KTM 1290 Super Duke R और Suzuki GSX-S1000 से मुकाबला होगा। इन बाइक्स की बाजार में अच्छी डिमांड है। इममें BMW S 1000R, Honda CB1000R और KTM 1290 Super Duke R इसे सबसे ज्यादा फाइट देगी। क्योंकि इन तीनों ही बाइक का मार्केट शेयर हाईरेंज कैटेगरी में अधिक है।
