जिस Xiaomi कंपनी का मोबाइल आपकी जेब में है, वो ला रही है इलेक्ट्रिक कार, कीमत होगी इतनी
Xiaomi को भारत में आए दस साल हो गए हैं। कंपनी ने पहली बार साल 2014 में भारत में अपने प्रोडक्ट लॉन्च किए थे। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 को चीन में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी कई दूसरे होम अप्लायंस को भी पेश कर सकती है।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
Xiaomi SU7 car (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Xiaomi कंपनी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है। इस कार को कंपनी ने पिछले साल के अंत में चीन के बाजार में उतारा था। कंपनी इस कार को भारत में अगले हफ्ते इंट्रोड्यूस सकती है। हम Xiaomi SU7 की बात कर रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने इस कार के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
रिपोर्टस की मानें तो कंपनी इस कार को बेंगलुरू में दिखा सकती है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि अभी उनकी इस कार को लॉन्च करने की योजना नहीं है। कंपनी अगले सप्ताह बेंगलुरू में एक इवेंट करने जा रही है। अंदेशा है कि यहां इस कार को दिखाया जा सकता है।
Xiaomi SU7 car (सौजन्य- सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं होगी बिजली बिल की परेशानी, Xiaomi का सुपर कूल Tower AC लॉन्च, 30 सेकेंड में कमरा ठंडा
30 हजार का टैबलेट अब 25 हजार में, Amazon Republic Day Sale में Xiaomi-OnePlus पर भारी छूट
Year Ender 2025: 2025 में स्मार्टफोन बाजार पर Apple-Samsung का दबदबा, कौन सी सीरीज़ बनी नंबर 1?
दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ चीन में लॉन्च OnePlus 15, भारत में नवंबर को हो सकती है एंट्री
चीन में लॉन्च हो चुकी है यह कार
Xiaomi को भारत में आए दस साल हो गए हैं। कंपनी ने पहली बार साल 2014 में भारत में अपने प्रोडक्ट लॉन्च किए थे। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 को चीन में लॉन्च कर चुकी है। विशेषज्ञों की मानें तो अब कंपनी कार को भारत में लॉन्च करके लोगों का रिस्पॉन्स देखना चाहती है।
कंपनी ने चीने में Xiaomi SU7 की डिलीवरी मार्च में शुरू कर दी है। कार का बेस मॉडल 30 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ था। चीन में यह कार Tesla Model 3 से 4000 डॉलर (लगभग 3.3 लाख रुपये) सस्ती है। भारत में कार की कीमत अभी स्पष्ट नहीं है।
Xiaomi SU7 कार (सौजन्य- सोशल मीडिया)
पावरफुल छवि बनाना है मकसद
रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस कार को Xiaomi की पावर दिखाने के लिए ला रही है। कंपनी दिखाना चाहती है कि उनके पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स भी हैं। Xiaomi कंपनी अपने ताकत को दिखाना चाहती है, जिससे वो बता सके कि स्मार्टफोन के अलावा उनकी पकड़ दूसरे बड़े प्रोडक्ट्स में भी है।
ये भी पढ़ें- Bajaj Freedom 125: भारत में लॉन्च हुई दुनिया की पहली CNG बाइक, शुरुआती कीमत महज इतनी कम
आपको बता दें कि Xiaomi SU7 को कंपनी ने दो ऑप्शन में पेश किया है। एक वेरिएंट सिंगल चार्ज में 668 किलोमीटर तक चल सकता है। एक्सटेंडेड रेंज वाले वेरिएंट 800 किलोमीटर की रेंज क्षमता रखता है। यह कार जल्द ही भारत के लोगों के सामने होगी। इसके साथ ही कंपनी कई दूसरे घरेलू उपकरण यानी होम अप्लायंस को भी पेश कर सकती है।
Xiaomi SU7 car के अंदर का दृश्य (सौजन्य- सोशल मीडिया)
कंपनी आने वाले सप्ताह में 9 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ये कंपनी का बजट फोन होगा, जो 15 रुपये से कम कीमत में आएगा। कंपनी अपने नए फोन Redmi 13 5G को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है।
