भारत में लॉन्च होने वाली Volvo EX30 को मिला 5-स्टार Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग, जानें पूरी जानकारी
इलेक्ट्रिक SUV 2025 में भारत में लॉन्च होने वाली है। सेफ्टी टेस्ट के हर कैटेगरी में EX30 ने 79% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो इसे सुरक्षित वाहनों की श्रेणी में एक उच्च स्थान पर ले जाता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Volvo EX30 को लेकर आई नई अपडेट। (सौ. Volvo)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Euro NCAP ने अपनी ताजा क्रैश टेस्ट रिपोर्ट में Volvo EX30 को फुल 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग से सम्मानित किया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV 2025 में भारत में लॉन्च होने वाली है। सेफ्टी टेस्ट के हर कैटेगरी में EX30 ने 79% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो इसे सुरक्षित वाहनों की श्रेणी में एक उच्च स्थान पर ले जाता है।
वयस्क सुरक्षा: 88% स्कोर
Volvo EX30 ने वयस्क यात्रियों की सुरक्षा में 88% अंक (35.3 पॉइंट) हासिल किए।
- फ्रंटल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट: आगे बैठे यात्रियों के थाई क्षेत्र में सुरक्षा को “मॉडरेट” और बाकी शरीर के लिए “गुड” और “एडिक्वेट” रेटिंग मिली।
- फुल-विथ फ्रंटल रिगिड बैरियर टेस्ट: सामने के यात्रियों को “गुड” सुरक्षा प्रदान की गई। हालांकि, पीछे के यात्रियों के चेस्ट क्षेत्र को “मॉडरेट” रेटिंग दी गई।
- साइड इम्पैक्ट टेस्ट: साइड मोबाइल बैरियर टेस्ट में SUV ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि साइड पोल इम्पैक्ट में चेस्ट प्रोटेक्शन को कमजोर रेट किया गया।
बच्चों की सुरक्षा: 85% स्कोर
EX30 ने बच्चों की सुरक्षा के लिए 85% अंक (42 पॉइंट) हासिल किए।
सम्बंधित ख़बरें
3 Idiots के सीक्वल में होगी Vicky Kaushal की एंट्री? राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी
इंदौर में मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही: चलती BMW कार पर गिरा मलबा, बाल-बाल बची चालक की जान
PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेस्टस
Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
- 6 और 10 साल के बच्चों के लिए फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट में “गुड” प्रोटेक्शन दर्ज की गई।
- हालांकि, कार में चाइल्ड प्रेजेंस डिटेक्शन सिस्टम की कमी के कारण अंक कटे।
सड़क उपयोगकर्ता सुरक्षा: 79% स्कोर
SUV ने सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए 79% अंक प्राप्त किए।
- पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए स्वचालित ब्रेकिंग सिस्टम ने अधिकांश परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया।
- A-पिलर के पास सुरक्षा को “एडिक्वेट” और “गुड” रेटिंग मिली।
- “डोरिंग” सिस्टम को हर यात्रा के लिए मैन्युअली सक्रिय करने की आवश्यकता के कारण अंक कम हुए।
इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स: 80% स्कोर
EX30 में उपलब्ध अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा सिस्टम ने संतोषजनक प्रदर्शन किया।
भारत में लॉन्च और फीचर्स
Volvo EX30, कंपनी की सबसे छोटी नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक SUV है। इसे 2025 में भारत में पेश किया जाएगा। Volvo ने जुलाई 2024 में इसकी भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि की थी। इसके बाद Volvo का फ्लैगशिप मॉडल EX90 भी भारतीय बाजार में आएगा।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
