विराट कोहली का करोड़ों का कार कलेक्शन: रफ्तार, रॉयल्टी और रुतबा एक साथ
उनके चाहने वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। मैदान से अलग, विराट अपनी लग्जरी कारों के शौक के लिए भी मशहूर हैं। उनका कार कलेक्शन उनकी रॉयल लाइफस्टाइल और स्पीड के जुनून की झलक पेश करता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Virat Kohli को कौन सी कार पसंद है। (सौ. X)
नवभारत ऑटो डेस्क: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने हाल ही में जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, तो यह खबर उनके चाहने वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। मैदान से अलग, विराट अपनी लग्जरी कारों के शौक के लिए भी मशहूर हैं। उनका कार कलेक्शन उनकी रॉयल लाइफस्टाइल और स्पीड के जुनून की झलक पेश करता है।
दिल्ली-मुंबई की सड़कों पर दिखती हैं विराट की लग्जरी कारें
विराट को अक्सर दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर अपनी शानदार कारों को ड्राइव करते हुए देखा गया है। जब भी वो दिल्ली में रहते हैं, तो अरुण जेटली स्टेडियम तक अपनी ही कार से पहुंचते हैं। उनके गैराज में मौजूद कारें न केवल उनकी पसंद को दर्शाती हैं, बल्कि यह उनकी हाई-क्लास लाइफस्टाइल का प्रतीक भी हैं।
करोड़ों की कीमत वाली कारें हैं विराट के पास
विराट कोहली लंबे समय तक Audi India के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। उनके पास Audi R8 LMX और R8 V10 Plus जैसी सुपर स्पोर्ट्स कारें हैं, जिनकी कीमत 3 करोड़ से ज्यादा है। साथ ही Audi A8 L, Q8, RS5, Q7 और S5 जैसे मॉडल्स भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 1 से 2 करोड़ रुपये तक है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में भारत आएगी हुंडई की ये धाकड़ हैचबैक, ADAS और लग्जरी फीचर्स से है लैस; SUVs भी पड़ेंगी फीकी
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
लक्जरी और स्पीड का परफेक्ट मिश्रण
विराट के पास Bentley Flying Spur (3 करोड़+), Lamborghini Aventador S (5 करोड़+), और Aston Martin DB11 (4 करोड़+) जैसी कारें हैं। इसके अलावा, Porsche 911 Turbo S (3.4 करोड़), Ferrari 488 GTB (4 करोड़+) और BMW M5 (2 करोड़+) उनके स्पीड प्रेम को बखूबी दर्शाते हैं।
डेली ड्राइव्स के लिए भी है शानदार कलेक्शन
उनके पास Range Rover Vogue (2 करोड़) और Toyota Fortuner (40 लाख) भी है, जो उनके रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए इस्तेमाल होती हैं।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विराट का कार कलेक्शन: क्लास और करिश्मा का कॉम्बिनेशन
विराट कोहली का कार कलेक्शन सिर्फ एक गैराज नहीं, बल्कि उनकी सोच, पर्सनैलिटी और परफेक्शन का प्रतीक है। क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद भी उनकी लग्जरी कारों के प्रति दीवानगी रफ्तार से कम नहीं हुई।
