VinFast जल्द लॉन्च करेगी भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार, देश की EV कंपनी को मिलेगी टक्कर
New Electric Car in India: वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में आने को तैयार है। कंपनी ने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च की थीं और अब खबर कुछ नई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Vinfast ने किया कुछ नया लॉन्च। (सौ. VinFast)
VinFast Minio Green: वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से अपनी पकड़ बनाने की तैयारी में है। कुछ महीने पहले ही कंपनी ने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च की थीं और अब खबर है कि यह कंपनी भारत में एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक लाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में ‘लिमो ग्रीन’ और ‘मिनियो ग्रीन’ नाम से पेटेंट फाइल किए हैं, जिनमें से एक 7-सीटर EV होगी और दूसरी मिनी इलेक्ट्रिक कार।
मिनियो ग्रीन: एमजी कॉमेट और टाटा टियागो EV की प्रतिद्वंद्वी
मिनियो ग्रीन को खासतौर पर MG Comet EV और Tata Tiago EV के मुकाबले में उतारा जाएगा। यह कार कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार होगी। डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह कॉम्पैक्ट हैचबैक थोड़ी अलग होगी।
- कार की लंबाई 3,100 मिमी होगी, जो इसे एमजी कॉमेट से थोड़ा लंबा बनाती है।
- व्हीलबेस 2,065 मिमी और इसमें 13-इंच के टायर दिए जाएंगे।
- इसे पूरी तरह से शहरों में आसान ड्राइविंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
कितनी रेंज और पावर मिलेगी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, VinFast मिनियो ग्रीन को 14.7 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। इसमें लगी मोटर 26 bhp की पावर और 65 Nm टॉर्क जनरेट करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
- टॉप स्पीड: करीब 80 किमी/घंटा
- ड्राइविंग रेंज: एक बार चार्ज पर 170 किमी
- चार्जिंग: इसमें 12kW AC चार्जर मिलने की संभावना है।
फीचर्स में ऑल LED लाइट्स, डुअल स्पीकर, मैनुअल AC कंट्रोल्स, फोर-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और दो अलग-अलग ड्राइव मोड शामिल होंगे।
ये भी पढ़े: जापान में उड़ने वाली टैक्सी का सपना होगा साकार, 2027 से शुरू होगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा
लिमो ग्रीन: फैमिली के लिए 7-सीटर EV
छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक के साथ ही कंपनी लिमो ग्रीन नाम से एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV भी ला सकती है। यह सीधे तौर पर किआ कैरेंस क्लैविस EV को टक्कर देगी।
- लंबाई: 4,700 मिमी
- चौड़ाई: 1,800 मिमी
- ऊँचाई: 1,700 मिमी
- व्हीलबेस: 2,800 मिमी
कंपनी ने इस 7-सीटर मॉडल के लिए मार्च 2025 में पेटेंट आवेदन दाखिल किया था।
ध्यान दें
विनफास्ट का यह कदम भारतीय EV बाजार में बड़ी हलचल पैदा कर सकता है। जहां मिनियो ग्रीन को शहरों के लिए सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश किया जाएगा, वहीं लिमो ग्रीन बड़े परिवारों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है। आने वाले महीनों में दोनों मॉडलों की आधिकारिक घोषणा के बाद भारतीय EV बाजार में प्रतिस्पर्धा और भी तेज़ होने की उम्मीद है।
