Vida VX2: सस्ती कीमत और लंबी रेंज वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर
Vida VX2 features: ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर जो कम कीमत में ज्यादा रेंज दे, तो Vida VX2 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें दो रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Vida VX2 electric scooter में क्या खसियत। (सौ. Vida)
Vida VX2 electric scooter: अगर आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, जो कम कीमत में ज्यादा रेंज दे, तो Vida VX2 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खासियत यह है कि इसमें दो रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं, जो कुल मिलाकर 142 किमी तक की रेंज देती हैं। और अगर आप इसे BaaS (Battery as a Service) प्लान के साथ खरीदते हैं, तो इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹44,990 से शुरू होती है, जो इसे शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक स्मार्ट चॉइस बनाती है।
रेंज की चिंता खत्म करने वाला डिजाइन
VX2 ऐसा पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें रेंज को लेकर कोई टेंशन नहीं है। वजह इसकी हटाई जा सकने वाली बैटरी है, जिसे जरूरत पड़ने पर कहीं भी, यहां तक कि सड़क किनारे की चाय की दुकान पर भी चार्ज किया जा सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह स्कूटर कॉमन सेंस और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का बेहतरीन मेल है।
दो वेरिएंट और BaaS प्लान का फायदा
- Vida का यह तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो Plus और Go वेरिएंट में आता है।
- VX2 Plus: इसमें 1.7 kWh की 2 रिमूवेबल बैटरियां मिलती हैं। कीमत ₹99,990 (एक्स-शोरूम) या BaaS के साथ ₹57,990 है।
- VX2 Go: इसमें 2.2 kWh की 1 रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कीमत ₹84,990 (एक्स-शोरूम) या BaaS के साथ ₹44,990 है।
BaaS प्लान का फायदा यह है कि स्कूटर खरीदते समय आपको बैटरी की कीमत नहीं चुकानी पड़ती, बल्कि इसे मासिक किराए पर लिया जा सकता है—जितना इस्तेमाल, उतना भुगतान।
सम्बंधित ख़बरें
Honda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
ड्राइविंग में नींद आई तो बजेगा अलार्म, गंगा एक्सप्रेसवे पर Music Road का कमाल, जानिए इसके पीछे का साइंस
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
ये भी पढ़े: नई जेनरेशन Hyundai Venue की लॉन्च डेट हुई तय, जानिए डिज़ाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स
डिजाइन और फीचर्स
Vida VX2 का डिजाइन साफ-सुथरा और आकर्षक है। सड़क पर इसकी मौजूदगी TVS iQube और Ather Rizta जैसी लगती है। सभी कंट्रोल और स्विच आसानी से इस्तेमाल करने योग्य हैं।
- हैंडलबार के नीचे छोटा स्टोरेज
- सीट के नीचे बड़ा हेलमेट रखने लायक स्पेस
- कलर डिस्प्ले और स्कूटर के लिए खास मोबाइल ऐप
- कंपनी का दावा है कि इसकी अधिकतम रेंज 142 किमी है।
बेहद कम रनिंग कॉस्ट
Vida VX2 का रनिंग कॉस्ट केवल 35 पैसे प्रति किमी है, जो पेट्रोल स्कूटर से 6–8 गुना सस्ता है। हालांकि, इसमें की-लेस इग्निशन की कमी है और डिस्प्ले में Rizta जैसे एडवांस फीचर्स नहीं हैं। कुछ प्लास्टिक पार्ट्स जैसे बैटरी लॉक बॉक्स और लॉक थोड़े कमजोर लगते हैं।
