कम कीमत और जबरदस्त माइलेज वाली TVS Sport बनी ऑफिस गोअर्स की पहली पसंद
किफायती और माइलेज वाली बाइक एक ज़रूरत बन चुकी है। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं जो कम कीमत में अच्छा परफॉर्म करे, तो TVS Sport आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह
TVS Sport के शानदार फीचर वाली बाइक। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में टू-व्हीलर का बाज़ार तेजी से बढ़ रहा है, खासकर ऐसे लोग जो रोज़ाना ऑफिस या कॉलेज जाते हैं, उनके लिए किफायती और माइलेज वाली बाइक एक ज़रूरत बन चुकी है। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं जो कम कीमत में अच्छा परफॉर्म करे, तो TVS Sport आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
दिल्ली में TVS Sport की ऑन-रोड कीमत
TVS Sport बाइक दो वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध है।
- बेस वेरिएंट: स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील्स की ऑन-रोड कीमत दिल्ली में लगभग ₹72,000 है।
- टॉप वेरिएंट: स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत करीब ₹86,000 है।
EMI प्लान और डाउन पेमेंट की जानकारी
अगर आप इस बाइक को आसान किस्तों में खरीदना चाहते हैं तो यह विकल्प भी मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
जुलाई में ऑटो मार्केट में मचेगा धमाल, Honda, Maruti, Nissan और MG लॉन्च करेंगी नई SUV
TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
Hero ने खेला बड़ा दांव, लॉन्च की Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, जानें कीमत और फीचर्स
- ₹10,000 की डाउन पेमेंट देकर
- ₹62,000 का कार लोन 9.7% की ब्याज दर पर मिलेगा
- अगले 3 साल तक हर महीने ₹2,000 की EMI चुकानी होगी
ध्यान दें कि यह EMI योजना आपके क्रेडिट स्कोर और फाइनेंसर की शर्तों पर निर्भर करती है।
TVS Sport का माइलेज और परफॉर्मेंस
TVS का दावा है कि Sport बाइक आपको 70+ किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी, जो इसे डेली कम्यूटर्स के लिए आदर्श बनाता है।
- इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं
- इसकी टॉप स्पीड 90 km/h से ज्यादा है
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला
बाजार में TVS Sport का मुकाबला कुछ दमदार बाइकों से है:
- हीरो HF100 (97.6cc इंजन के साथ)
- होंडा CD 110 ड्रीम
- बजाज CT 110X
ये सभी बाइक्स भी कम कीमत और ज्यादा माइलेज के सेगमेंट में आती हैं।
