Hero ने खेला बड़ा दांव, लॉन्च की Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, जानें कीमत और फीचर्स
Flex Fuel Motorcycle: अब लोग वैकल्पिक फ्यूल की मांग करने लगे है जिससे उनके खर्च कम हो सकें। ऐसे में Hero MotoCorp ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल्स लॉन्च की है।
- Written By: सिमरन सिंह
splendor and hf deluxe flex fuel (Source. Social Media/X)
E20 And E85 Fuel: भारत में ईंधन कीमतों के बढ़ने से अब लोग वैकल्पिक फ्यूल की मांग करने लगे है जिससे उनके खर्च कम हो सकें। ऐसे में Hero MotoCorp ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल्स लॉन्च कर दी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने Splendor+ Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। वहीं इसकी खास बात यह है कि ये देश के लोकप्रिय 100cc कम्यूटर सेगमेंट की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स बन चुकी है।
वहीं अपनी नई लॉन्च को लेकर Hero का कहना है कि ये नई मोटरसाइकिलें E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती हैं। वहीं बताया जा रहा है कि शुरुआती चरण में बिक्री जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू की जाएगी जबकि आने वाले महीनों में पूरे देश में इसे धीरे-धीरे उपलब्ध किया जाएगा।
कीमत ने भी खींचा ध्यान
नई Flex Fuel बाइक्स की कीमतें इस प्रकार लगाई गई हैं:
सम्बंधित ख़बरें
9 जून को भारत में लॉन्च होगी पहली Plug-in Hybrid SUV, 1000KM तक की रेंज से बढ़ेगी Creta-Fortuner की टेंशन
सिर्फ 6.99 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago EV: बुकिंग शुरू, जानिए कैसे घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर
Honda ने मचाई धूम, मई में 5 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेचे, अब खेलेगी 1,500 करोड़ का दांव
17 जून को आ रही Mini की नई लग्जरी SUV, BMW X1 और Audi Q3 की बढ़ेगी टेंशन
| मॉडल | कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) |
|---|---|
| Hero HF Deluxe Flex Fuel | ₹72,792 |
| Hero Splendor+ Flex Fuel | ₹82,710 |
वहीं कीमत के साथ कम्यूटर सेगमेंट में Hero की मजबूत पकड़ को देखते हुए यह लॉन्च काफी अहम मानी जा रही है, जो आने वाले भविष्य की नई तस्वीर बन सकती है।
क्या है Flex Fuel टेक्नोलॉजी और क्यों है खास?
Flex Fuel टेक्नोलॉजी के बारे में बताए तो इसमें बाइक पेट्रोल के साथ अधिक मात्रा में इथेनॉल मिश्रित ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे पेट्रोल पर निर्भरता कम होती है और प्रदूषण में भी कमी आती है। वहीं इन फायदों को देखते हुए सरकार भी इथेनॉल उपयोग को बढ़ावा देने को लेकर काम कर रही है ताकि कच्चे तेल के आयात पर खर्च कम किया जा सके और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके। जिसको देखते हुए Hero का यह कदम सरकार की ग्रीन मोबिलिटी रणनीति के अनुरूप हो रहा है।
India’s first Flex Fuel motorcycles are now a reality. Splendor+ and HF Deluxe – Made in India. Built for India. Powered by India. Hon’ble Union Ministers Shri Nitin Gadkari, Minister of Road Transport & Highways and Shri Hardeep Singh Puri, Minister of Petroleum & Natural Gas… pic.twitter.com/awcD8OKSjX — Hero MotoCorp (@HeroMotoCorp) June 4, 2026
इंजन और परफॉर्मेंस में क्या मिलेगा नया?
वहीं फीचर्स को देखे तो दोनों बाइक्स में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो E85 फ्यूल पर 6.3 kW (8.45 hp) की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
इंजन स्पेसिफिकेशन
| स्पेसिफिकेशन | विवरण |
|---|---|
| इंजन | 97.2cc सिंगल-सिलेंडर |
| पावर | 6.3 kW (8.45 hp) @ 8,000 rpm |
| टॉर्क | 8.3 Nm @ 6,000 rpm |
| फ्यूल कम्पैटिबिलिटी | E20 से E85 |
इसके साथ ही कंपनी ने इन मॉडलों में नया ECU, अपग्रेडेड फ्यूल सिस्टम और विशेष कैलिब्रेशन दिया है। जिससे इथेनॉल मिश्रित ईंधन के साथ बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलता है।
फीचर्स भी हुए अपग्रेड
नई Splendor+ Flex Fuel में Hero की पेटेंटेड i3S स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी, नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही HF Deluxe Flex Fuel में भी समान फीचर्स शामिल किए गए है। इसके अलावा दोनों बाइक्स को ब्लैक और लाइम येलो ग्राफिक्स के साथ पेश किया जा रहा है। जिससे ये रेगुलर मॉडल्स से अलग दिख रही है।
ये भी पढ़े: 9 जून को भारत में लॉन्च होगी पहली Plug-in Hybrid SUV, 1000KM तक की रेंज से बढ़ेगी Creta-Fortuner की टेंशन
भारत पर क्या होगा असर?
विशेषज्ञ इस नई पहल को देखकर बताते है कि Splendor और HF Deluxe जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स में Flex Fuel तकनीक आने से इथेनॉल आधारित वाहनों को तेजी से स्वीकार्यता मिल सकती है। जिससे पेट्रोल पर निर्भरता घटेगी, किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी और देश का तेल आयात बिल कम होगा। साथ ही यह इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर पूरी तरह शिफ्ट हुए बिना कम उत्सर्जन वाला विकल्प भी प्रदान करेगा।
