TVS Sport 2025: कम कीमत में जबरदस्त माइलेज वाली बाइक, जानें कीमत, EMI और फीचर्स

ऑफिस या डेली काम के लिए एक सस्ती, टिकाऊ और बेहतर माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Sport आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
TVS Sport: कम कीमत में जबरदस्त माइलेज वाली बाइक, जानें कीमत, EMI और फीचर्स
TVS Sport जो होगी ऑफस के लिए सही। (सौ. TVS)
Published on: 
Updated on: 

अगर आप ऑफिस या डेली काम के लिए एक सस्ती, टिकाऊ और बेहतर माइलेज देने वाली बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Sport आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। यह बाइक न केवल बजट में फिट बैठती है, बल्कि अपने शानदार माइलेज के कारण बाजार में अच्छी पकड़ भी बना चुकी है।

दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है TVS Sport

TVS Sport बाइक बाजार में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • बेस वेरिएंट (सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील्स): दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹72,000 है।
  • टॉप वेरिएंट (सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट): इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹86,000 है।

जानिए EMI और डाउन पेमेंट की डिटेल

अगर आप बेस वेरिएंट को ₹10,000 की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं, तो आपको बाकी ₹62,000 का लोन लेना होगा।

  • लोन की ब्याज दर होगी 9.7% (क्रेडिट स्कोर पर निर्भर)।
  • 3 साल के लिए लोन लेने पर आपको हर महीने करीब ₹2,000 EMI देनी होगी।

ध्यान दें कि ब्याज दर और EMI ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल पर आधारित होती है।

माइलेज और परफॉर्मेंस में जबरदस्त

TVS Sport बाइक को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70 km/l से ज्यादा माइलेज देती है।

  • बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इसकी टॉप स्पीड 90 km/h से अधिक है।

मुकाबला किससे?

TVS Sport का सीधा मुकाबला इन बाइकों से है:

  • Hero HF 100 – 97.6cc इंजन के साथ, जिसे कंपनी ने हाल ही में अपडेट किया है।
  • Honda CD 110 Dream
  • Bajaj CT 110X

ये सभी बाइक्स एंट्री लेवल सेगमेंट में आती हैं और कम बजट में बेहतरीन माइलेज चाहने वालों के लिए उपयुक्त हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com