- Hindi News »
- Automobile »
- New Honda Shine 100 Cc Launched In India You Will Get Amazing Features
नई होंडा शाइन 100 cc हुई भारत में लॉन्च, आपको कमाल के मिलेंगे फीचर्स
- Written By: मनोज पांडे

Photo - Honda India
मुंबई: मशहूर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India ने नई Honda Shine 100 को भारत में लॉन्च (Launch) कर दिया है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसकी कीमत 64,900 रुपये रखी है। इस बाइक को लिवो और सीडी 110 के साथ बेचा जाएगा। लेकिन यह बाइक शाइन 125 CC से नीचे होगी। कंपनी ने इस बाइक में क्या खास फीचर्स (Features) दिए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…
सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन
होंडा शाइन 100 एक नए 100cc इंजन के साथ आती है, जिसे बेहतर माइलेज (Milage) के लिए तैयार किया गया है। इस महिला में एक लंबी सीट दी गई है। जो डेली यूज के लिए काफी आरामदायक है। इसके इंजन की बात करें तो यह सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन (Air Cooled Engine) है और माइलेज बढ़ाने के लिए इसमें ASP और फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें ऑटो चोक सिस्टम भी है। इसका 100 सीसी इंजन 7.6 बीएचपी की पावर और 8.02 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे नए बीएस6 नॉर्म्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है। Honda Shine 100 कुल 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। बाइक को डायमंड फ्रेम पर बनाया गया है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 168 मिमी है। डिजाइन के मामले में इसे शाइन 125 का छोटा वर्जन कहा जा सकता है। इसके लुक्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। Honda Shine 100 में इंजन इनहिबिटर के साथ साइड स्टैंड भी है। इन फीचर्स की वजह से इंजन तब तक स्टार्ट नहीं होता जब तक कि बाइक साइड स्टैंड पर न हो। इसके साथ ही नई शाइन में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील
1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा
बुकिंग आज से शुरू
होंडा शाइन 100 की बुकिंग आज से पूरे देश में शुरू हो गई है। इसका प्रोडक्शन अगले महीने से शुरू होगा, जबकि होंडा शाइन 100 की डिलीवरी मई 2023 से शुरू होगी। शाइन 100 की खरीदारी कंपनी के एक्सक्लूसिव 6 साल के वारंटी पैकेज के साथ होगी, जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड और 3 साल की वैकल्पिक एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। होंडा शाइन 125 कंपनी का लोकप्रिय मॉडल है और ऐसे में कंपनी ने 100 सीसी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाइन 100 को पेश किया है। कंपनी के इस उत्पाद को ग्रामीण बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस बाइक से मुकाबला होगा
घरेलू बाजार में, 100 सीसी होंडा शाइन का मुकाबला हीरो स्प्लेंडर और बजाज प्लेटिना से होगा, जो कि सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है।
New honda shine 100 cc launched in india you will get amazing features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब मधु दंडवते टर्मिनस, जानें अन्य निर्णय
May 26, 2026 | 05:25 PMMBMC आयुक्त ने प्री-मानसून नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
May 26, 2026 | 05:23 PMनांदेड़ में ऐतिहासिक शादी! दूल्हे ने पूरे गांव का कराया 1-1 लाख का बीमा, 33.6 करोड़ की ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी
May 26, 2026 | 05:20 PMExplainer: क्यों खाली कराया जा रहा है जिमखाना क्लब? समझें दिल्ली में सरकारी जमीन आवंटन और लीज का पूरा कानून
May 26, 2026 | 05:19 PMगुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
May 26, 2026 | 05:11 PM28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
May 26, 2026 | 05:10 PMकान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
May 26, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














