Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TVS Ntorq 125 ने तोड़े कई रिकॉर्ड, मात्र 24 घंटे में तय की 1618 किमी की दूरी

TVS की दमदार स्कूटर Ntorq 125 ताकत और परफॉर्मेंस के मामले में है बेस्ट। ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में इस स्कूटर ने एक नहीं, बल्कि कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 22, 2025 | 02:20 PM

TVS Ntorq 125 में क्या है खास फीचर्स। (सौ. TVS)

Follow Us
Close
Follow Us:

TVS की दमदार स्कूटर Ntorq 125 ने एक बार फिर अपनी ताकत और परफॉर्मेंस का लोहा मनवाया है। इस स्कूटर ने ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में एक नहीं, बल्कि कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 4 मई को नोएडा के सेक्टर-38 से शुरू हुई इस राइड ने महज 15 घंटे में 1000 किमी का सफर तय कर पहला रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद कई राइडर्स की टीम ने लगातार राइड करते हुए 1618 किमी की दूरी 24 घंटे से कम समय में पूरी कर दूसरा रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

दिल्ली से आजमगढ़ तक चला रिकॉर्ड ब्रेकिंग सफर

इस राइड के दौरान स्कूटर ने दिल्ली-आगरा, आगरा-लखनऊ और लखनऊ-आजमगढ़ जैसे हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर दौड़ लगाई। इस अभियान में Ntorq Race XP वेरिएंट का इस्तेमाल किया गया, जो Ntorq का सबसे परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वर्जन माना जाता है।

TVS Ntorq: दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

TVS Ntorq में दिया गया है 125cc का 3-वॉल्व इंजन, जो CVTi-Revv टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 10 bhp की पावर @ 7,000 rpm और 10.9 Nm का टॉर्क @ 5,500 rpm जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 98 किमी/घंटा है और 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार यह सिर्फ 8.6 सेकंड में पकड़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

कार खरीदने का प्लान है? अब पड़ेगा महंगा, MG ने दिया झटका, जानें कितनी हुई बिक्री

पेट्रोल महंगा पर टेंशन नहीं, अब हर 10 में 1 स्कूटर इलेक्ट्रिक, मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव

नई SUV से मचेगी धूम, Nissan Tekton आ रही है दमदार लुक और फीचर्स के साथ

हाईवे पर सफर हुआ महंगा, FASTag पास के नए रेट जानकर चौंक जाएंगे, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव

TVS Ntorq: फीचर्स से भरपूर स्कूटर

यह स्कूटर फीचर्स के मामले में भी काफी आगे है। इसमें मिलते हैं – LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (लैप टाइमिंग, नेविगेशन असिस्ट, वॉयस असिस्ट, ट्रिप रिपोर्ट), ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स (Race और Street), इंजन किल स्विच, हैज़र्ड लाइट्स और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसे एडवांस्ड फीचर्स।

Advance Tip पर फंसी Uber, CCPA ने भेजा नोटिस – उपभोक्ताओं से शोषण का आरोप

TVS Ntorq: स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

स्कूटर में है 155mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, आगे टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे कॉइल स्प्रिंग के साथ हाइड्रॉलिक डैम्पर।

  • ब्रेकिंग के लिए सामने 220 mm डिस्क ब्रेक और पीछे 130 mm ड्रम ब्रेक मिलता है।
  • इसकी कीमत ₹87,542 से ₹1.07 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

Tvs ntorq 125 cover 1618 km distance in just 24 hours breaking endurance records

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 02:20 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Electric Scooter
  • TVS Raider

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.