Toyota Hyryder Festival Limited Edition हुई लॉन्च, कार के साथ फ्री मिलेंगी ये चीजें
फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है और कार से लेकर बाइक तक खरीदने का मन लोगों ने बना लिया है। इसी बीच टोयोटा ने भी अपनी गाड़ी पर स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Toyota ने लॉन्च की फेस्टिवल के लिए शानदार कार (सौ. Toyota)
नवभारत डिजिटल डेस्क. भारत में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान कार बनाने वाली कंपनियां स्पेशल डिस्काउंट ऑफर लॉन्च कर चुकी हैं। इसी बीच टोयोटा ने भी अपनी गाड़ी पर स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया है। यह टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर का फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन है, जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी के हाई-स्पेक G और V वेरिएंट में आपको मिल सकती है, जिसकी कीमत काफी ज्यादा अफॉर्डेबल है।
इसी के साथ आपको इस स्पेशल एडिशन में 50,817 रुपए की 13 एसेसरीज भी दी जाएंगी, जो एक्स्ट्रा कीमत पर दी जाती हैं। यह लिमिटेड एडिशन वाली कार अक्टूबर तक ही मिलेगी। ऐसे में जानते हैं कि क्या हैं इसके फायदे।
यह एक्सेसरीज मिलेगी साथ:
मडफ्लैप, स्टेनलेस स्टील इन्सर्ट के साथ डोर वाइजर, फ्रंट बम्पर गार्निश, रियर बम्पर गार्निश, हेडलाइट गार्निश, हुड एम्बलम, बॉडी क्लैडिंग, फेंडर गार्निश, बूट डोर गार्निश, क्रोम डोर हैंडल, इंटीरियर, सभी मौसम के अनुकूल 3D मैट, लेगरूम लैंप, डैशकैम। इन सभी एक्सेसरीज की कुल कीमत 50,817 रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
ये भी पढ़े: 60 हजार से कम में लें, माइलेज में दमदार ये बाइक, फीचर्स देख बड़े ब्रांड के उड़ जाएंगे होश
Toyota G और V वेरिएंट:
Toyota की कार में G वेरिएंट वन-बिल्ट-टॉप वैरिएंट है और V पूरी तरह से लोडेड वैरिएंट है। दोनों ही वेरिएंट माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शंस के साथ आते हैं। इसका G वेरिएंट CNG इंजन ऑप्शन के साथ है। साथ ही V वेरिएंट को आप अलग चीज में देख सकते हैं।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर आर्कमिस साउंड सिस्टम, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और पैनोरमिक सनरूफ मिलती है। साथ ही हेड-अप डिस्प्ले (HUD), पैडल शिफ्टर्स (केवल AT के लिए), वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कीलेस एंट्री भी दी जा रही है।
ये भी पढ़े: खुद से चलेगी Tesla की ये कार, एलन मस्क इतिहास बदलने के लिए तैयार
इसके अलावा कार में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), वाहन स्थिरता नियंत्रण (VSC), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिया गया है।
क्या है कार की कीमत:
Toyota हाइडर की कीमत पर नजर डालें तो ये एक्स-शोरूम 11.14 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये तक में मिल जाएगी।
