खुद से चलेगी Tesla की ये कार, एलन मस्क इतिहास बदलने के लिए तैयार

Tesla CEO Elon Musk ने देश में एक कमाल की कार लेकर आने की ठांन ली है। जिसमें वो Robotaxi को जल्द लॉन्च कर देगे। वहीं कैलिफोर्निया में आयोजित हुए We Robot Event के दौरान AI फीचर से बना रोबोटैक्सी पेश किया गया। Tesla Robotaxi के अलग डिजाइन को देखकर सभी हैरान है।
Tesla Robotaxi new
Tesla Robotaxi जल्द बाजार में उतरने के लिए तैयार है जो भविष्य को बदल देगी। (सौ. X)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. Tesla CEO Elon Musk ने अपनी कंपनी का पहला Robotaxi सबके सामने ला दिया है। हाल ही में कैलिफोर्निया में आयोजित हुए We Robot Event के दौरान AI फीचर से बना रोबोटैक्सी पेश किया गया। Tesla Robotaxi के अलग डिजाइन को देखकर सभी लोग काफी आकर्षित हुए। दो लोगों की सीटिंग कैपेसिटी वाली टैक्सी में न तो पैडल है और न ही स्टीयरिंग।

क्या होगी Robotaxi की कीमत

इवेंट की बात करें तो Robotaxi के प्रोटोटाइप को दुनिया के सामने रख दिया गया है और रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि टेस्ला कंपनी इस Robotaxi को Cybercab नाम से लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल टेस्ला इस Robotaxi की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कर रही है, लेकिन अंदाज के अनुसार Robotaxi की कीमत 30 हजार डॉलर यानी कि 25 लाख रुपए हो सकती है।

कब तक होगी लॉन्च

इसी के साथ बता दें कि एलन मस्क ने यह उम्मीद भी जताई है कि टेस्ला कंपनी 2027 तक पहले Tesla Robotaxi यानी Cybercab को प्रोड्यूस कर देगी और साथ ही एक रोबोवेन को भी लॉन्च करने की बात की जा रही है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि 20 लोग एक साथ सफर कर पाएंगे। लोगों के अलावा इसमें सामान को भी कैरी किया जा सकता है, जो आने वाले समय में काफी यूनिक रहेगा।

Tesla Cybercab के फीचर्स

Tesla Cybercab या फिर Robotaxi के फीचर्स के बारे में बात करें, तो Robotaxi की रनिंग कॉस्ट 20 सेंट प्रति माइल यानी 1.6 किलोमीटर है, जो लगभग 16 रुपए हो सकते हैं। इसके अलावा जिस तरह से फोन में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा होती है, उसी तरीके से Robotaxi में भी चार्ज करने के लिए प्लग जरूरी नहीं होगा। यह साइबरकैब वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

यह पूरी तरह से सेल्फ-ड्राइविंग इंस्ट्रक्शन पर चलने वाली है। इसमें इसीलिए पैडल या फिर स्टीयरिंग नहीं दिया गया है। कार का लुक बहुत ही शानदार है और कार की कैपेबिलिटी आपको हैरान कर देगी। यह कंफर्ट के साथ दो लोगों को बैठाकर ले जा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com