अब सस्ती Toyota कार खरीदना होगा मुश्किल, Glanza से Fortuner तक बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
Toyota Price Hike: नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट को झटका दे सकती है। Toyota Kirloskar Motor ने अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक Glanza समेत कई मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Toyota Glanza (Source. Toyota)
Toyota new prices: अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट को झटका दे सकती है। Toyota Kirloskar Motor ने अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक Glanza समेत कई मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने कुछ कारों के दामों में करीब 1.98% तक का इजाफा किया है, जिससे कुछ वैरिएंट अब 15,800 रुपये तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 3 फरवरी से लागू हो चुकी हैं।
Toyota Glanza हुई महंगी, शुरुआती कीमत बढ़ी
मारुति सुजुकी बलेनो पर आधारित टोयोटा ग्लैंजा अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। यह टोयोटा इंडिया की सबसे सस्ती कार मानी जाती है। कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.39 लाख रुपये से बढ़कर करीब 6.46 लाख रुपये हो गई है। अलग-अलग वैरिएंट्स में 15,800 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। Glanza पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है और इसकी कीमत अब 6.46 लाख से 9.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच पहुंच गई है।
Urban Cruiser Taisor भी हुई महंगी
Toyota की कॉम्पैक्ट SUV Urban Cruiser Taisor की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। यह मॉडल अब 16,400 रुपये तक महंगा हो गया है। पेट्रोल और CNG ऑप्शन में आने वाली इस SUV की नई कीमत 7.25 लाख रुपये से शुरू होकर 12.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Maruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
Skoda की सबसे पावरफुल SUV Kodiaq RS की बुकिंग शुरू, 50 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत
Toyota Rumion के दाम बढ़े
मारुति अर्टिगा के री-बैज्ड वर्जन Toyota Rumion की कीमत में भी 16,400 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह तीन-रो MPV पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत अब 10.51 लाख रुपये से 13.86 लाख रुपये के बीच हो गई है।
Hybrid SUV पर सबसे ज्यादा असर
टोयोटा Urban Cruiser Hyryder, जो तकनीकी रूप से मारुति ग्रैंड विटारा जैसी है, इसकी कीमत में सबसे ज्यादा 21,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। यह SUV पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड विकल्पों में उपलब्ध है। अब इसकी कीमत 10.99 लाख से 20.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
ये भी पढ़े: 12 लाख की सेडान अब सस्ती, Honda City पर मिल रहा करीब 2 लाख तक का बंपर फायदा
Innova, Fortuner से लेकर Land Cruiser तक की कीमतें
Toyota के प्रीमियम सेगमेंट में भी कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।
- Innova Crysta (डीजल): 18.85 लाख – 25.67 लाख रुपये
- Innova Hycross (पेट्रोल/हाइब्रिड): 18.33 लाख – 32.38 लाख रुपये
- Hilux (डीजल): 28.02 लाख – 35.37 लाख रुपये
- Fortuner (पेट्रोल/डीजल): 34.16 लाख – 49.59 लाख रुपये
Camry, Vellfire और Land Cruiser की कीमत
- हाइब्रिड Toyota Camry की कीमत रंग के अनुसार 47.48 लाख या 47.62 लाख रुपये है।
- Vellfire Hybrid की एक्स-शोरूम कीमत 1.19 करोड़ से 1.29 करोड़ रुपये तक जाती है।
- वहीं Land Cruiser 300 (डीजल) की कीमत 2.15 करोड़ से 2.24 करोड़ रुपये के बीच रखी गई है।
