अगस्त 2025 में Toyota की रिकॉर्ड सेल, 11% की जबरदस्त बढ़ोतरी
Toyota Cars India: TKM ने अगस्त 2025 की अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कुल 34,236 यूनिट्स की बिक्री हुई। जो कपंनी के लिए एक बड़ी बात है ऐसे में ये जानना दिलचस्प होगा की वो कौन सा मॉडल था।
- Written By: सिमरन सिंह
Toyota की सेल रिपोर्ट आई सामने। (सौ. Toyota)
Toyota Sales Report 2025: Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने अगस्त 2025 की अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में कुल 34,236 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसमें से 29,302 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिकीं जबकि 4,934 यूनिट्स का निर्यात किया गया। पिछले साल अगस्त 2024 में कंपनी ने 30,879 यूनिट्स बेची थीं, वहीं इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 34,236 तक पहुंच गया। यानी टोयोटा ने साल-दर-साल 11% की वृद्धि दर्ज की है।
जनवरी से अगस्त तक लगातार बढ़त
जनवरी से अगस्त 2025 तक के आंकड़े देखें तो टोयोटा की बिक्री ने मजबूत रफ्तार पकड़ी है। यह कंपनी की बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं के बीच ब्रांड पर भरोसे को दर्शाता है। खासतौर पर टोयोटा की इननोवा सीरीज (इननोवा क्रिस्टा और इननोवा हाईक्रॉस) ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
भारत में इनोवा के 20 साल पूरे
इस साल टोयोटा इनोवा ने भारत में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। 2005 में लॉन्च हुई इस एमपीवी ने अब तक अपनी तीन जनरेशन में देशभर में 12 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। आज भी इनोवा भारतीय एमपीवी बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
कार की Smart Key में छिपे हैं ये गजब फीचर्स, 90% लोग आज भी नहीं जानते, गर्मियों में आएंगे सबसे ज्यादा काम
Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम
इनोवा हाईक्रॉस की कीमत और फीचर्स
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 19.20 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप मॉडल में 32.58 लाख रुपए तक जाती है।
- पहली जनरेशन (2005): लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित, जिसने क्वालिस की जगह ली।
- दूसरी जनरेशन (2016): इनोवा क्रिस्टा लॉन्च हुई, जिसमें नए इंजन, फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलाव शामिल थे।
- तीसरी जनरेशन (2022): इनोवा हाईक्रॉस पेश हुई, जो मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और ई-सीवीटी ट्रांसमिशन का हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है।
ये भी पढ़े: Cyber Attack से प्रभावित हुई Jaguar Land Rover, प्रोडक्शन और रिटेल पर बड़ा असर
सेफ्टी और रीसेल वैल्यू
टोयोटा इनोवा हमेशा से अपनी मजबूती और सुरक्षा के लिए मशहूर रही है। इसमें ABS, मल्टीपल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं, इनोवा को शुरू से ही उच्च रीसेल वैल्यू के लिए पसंद किया जाता रहा है, जो इसे भारतीय परिवारों और कॉर्पोरेट खरीदारों के लिए पहली पसंद बनाता है।
ध्यान दें
अगस्त 2025 की सेल्स रिपोर्ट यह साबित करती है कि टोयोटा का भारतीय बाजार पर दबदबा लगातार बढ़ रहा है। इनोवा की लोकप्रियता और कंपनी की दमदार रणनीति इसे भविष्य में और भी ऊंचाई तक ले जा सकती है।
