साल 2025 में लॉन्च होंगी दमदार कारें, जानिए पूरी लिस्ट
SUV Launch India: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अब तक कई नई कारें लॉन्च हो चुकी हैं और आने वाले चार महीनों में भी बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल पेश करने जा रही हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Car जो जल्द होने वाली है लॉन्च। (सौ. Pixabay)
Car Launch 2025: साल 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद खास साबित हो रहा है। अब तक कई नई कारें लॉन्च हो चुकी हैं और आने वाले चार महीनों में भी बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल पेश करने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस बार फेस्टिव सीजन में ज्यादातर SUVs लॉन्च होंगी। मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, विनफास्ट, महिंद्रा, फॉक्सवैगन, रेनॉ और निसान जैसी दिग्गज कंपनियां दिवाली से पहले अपने नए प्रोडक्ट्स उतारने की तैयारी में हैं। आइए नजर डालते हैं इस साल आने वाली 5 बड़ी कारों पर
Renault Kiger Facelift
रेनॉ 24 अगस्त को अपनी लोकप्रिय SUV काइगर फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। इसे पहली बार 2021 में पेश किया गया था। नए मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें सेफ्टी फीचर्स और इंजन ऑप्शन को और बेहतर किया जाएगा। मौजूदा मॉडल की कीमत 6.15 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
VinFast VF 6 और VF 7
वियतनामी ऑटोमेकर VinFast भारतीय बाजार में तेजी से एंट्री कर रहा है। कंपनी ने VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUV की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
2026 में SUV मार्केट में आएगा बड़ा धमाका, Tata Safari EV से लेकर Kia Sorento तक, लॉन्च होंगी ये 4 दमदार SUVs
अगस्त में लॉन्च होंगी Scorpio N Facelift और BE.07! खरीदने से पहले यहां जान लें सबकुछ
जुलाई में ऑटो मार्केट में मचेगा धमाल, Honda, Maruti, Nissan और MG लॉन्च करेंगी नई SUV
- VinFast VF 6 में 59.5 kWh की बैटरी होगी जो 399 किमी तक की रेंज देगी, जबकि प्लस ट्रिम 381 किमी चलेगी।
- VinFast VF 7 में 75.3 kWh की बैटरी मिलेगी, जो इको वेरिएंट में 450 किमी और प्लस वेरिएंट में करीब 431 किमी की रेंज देगी।
Maruti Victoris
मारुति सुजुकी अपनी नई Victoris SUV को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की एरिना शोरूम से बेची जाएगी। खास बात यह है कि इसमें लेवल-2 ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) होगा। यह मारुति की पहली कार होगी जिसमें यह फीचर मिलेगा। इसमें हाइब्रिड और CNG दोनों विकल्प होंगे। कीमत 9 से 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Mahindra XUV 3XO EV
महिंद्रा भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धमाका करने जा रही है। फेस्टिव सीजन से पहले कंपनी XUV 3XO EV लॉन्च करेगी। यह SUV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी
- 34.5 kWh बैटरी, जिसकी रेंज लगभग 359 किमी।
- 39.4 kWh बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 456 किमी तक चलेगी।
- अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
ये भी पढ़े: कार में शार्क फिन एंटीना क्यों होता है ज़रूरी? जानिए इसके फायदे
Hyundai Ioniq 5 Facelift
हुंडई अपनी फ्लैगशिप EV Ioniq 5 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। इसमें 84 kWh बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी रेंज 515 किमी होगी। वहीं, रियर-व्हील-ड्राइव मोटर से यह 570 किमी तक चल सकती है (WLTP के अनुसार)। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत 46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
ध्यान दें
साल 2025 का बाकी हिस्सा भारतीय ग्राहकों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। SUV और EV सेगमेंट में कंपनियां एक से बढ़कर एक मॉडल उतार रही हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन सी गाड़ियां भारतीय ग्राहकों का दिल जीतने में सफल होती हैं।
