2025 की सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट जारी, इन कारों को मिली 5-स्टार रेटिंग
Maruti Dzire, Tata Harrier EV, Toyota Innova, Kia Syros, Skoda Kylaq को स्टार मिले है, भारत में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार ने Bharat NCAP शुरू किया है, जो सुरक्षा में स्टार रेटिंग देता है
- Written By: सिमरन सिंह
5 कार जो आपके लिए होगी सही। (सौ. Freepik)
Bharat NCAP Safest Cars India: भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वाहनों की सुरक्षा को लेकर सरकार और उपभोक्ताओं, दोनों की चिंताएँ बढ़ना स्वाभाविक है। इसी को देखते हुए सरकार ने Bharat NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) शुरू किया है, जिसके तहत कारों की सुरक्षा मापी जाती है और उन्हें स्टार रेटिंग दी जाती है। हाल ही में भारत एनसीएपी ने 2025 की सबसे सुरक्षित कारों की सूची जारी की है, जिसमें कुल 5 कारों को 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है।
1. Toyota Innova Hycross
भारत की सबसे पॉपुलर MPVs में शामिल इनोवा हायक्रॉस को Bharat NCAP ने 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग दी है। इसमें 6 एयरबैग, डायनेमिक रडार क्रूज़ कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
2. Tata Harrier EV
टाटा हैरियर EV को भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV माना जा रहा है। इसे एडल्ट सेफ्टी में 32/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 अंक मिले हैं। इसमें 7 एयरबैग, 540° व्यू, 360° कैमरा, SOS कॉल, TPMS, ESP और लेवल 2 ADAS जैसी उन्नत तकनीक मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
कार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
कन्वर्टिबल कार भारत में लॉन्च, ओपन-एयर कार के फीचर्स लोगों के लिए होगे खास
3. Maruti Suzuki Dzire
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान मारुति डिज़ायर अब भारत की पहली सेडान बन गई है जिसे Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ESP+, हिल होल्ड असिस्ट, 360° कैमरा, ABS+EBD और TPMS जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स हैं।
4. Kia Syros
नई SUV किआ साइरोस ने भी क्रैश टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसे एडल्ट सेफ्टी में 30.21/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 44.42/49 अंक मिले हैं। इसमें लेवल 2 ADAS, ESC, VSM और 20 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़े: बार-बार चालान कटने पर रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम
5. Skoda Kylaq
स्कोडा काइलाक को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है, जिसे एडल्ट प्रोटेक्शन में 30.88 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 45 अंक मिले हैं। इसमें 6 एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग, रोल-ओवर प्रोटेक्शन और ESC जैसे 25 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
“Bharat NCAP का मकसद भारतीय सड़कों पर चलने वाली कारों को अधिक सुरक्षित बनाना है, जिससे सड़क हादसों में जानमाल का नुकसान कम किया जा सके।” इस पहल से सरकार देश के स्वरूप को बदलना चाहता है और एक नए कल की शुरूआत करते हुए भारत को हादसों से मुक्त देश बनाना चाहता है।
