5-स्टार सेफ्टी क्लब में Tata Motors का जलवा, 8 कारों को मिली टॉप रेटिंग

भारतीय ऑटो बाजार में टाटा मोटर्स भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में अब तक 8 गाड़ियों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। जो भविष्य में आपकी मदद करेंगा।
5-स्टार सेफ्टी क्लब में Tata Motors का जलवा, 8 कारों को मिली टॉप रेटिंग
Tata cars (सौ. Tata)
Published on
Updated on

भारतीय ऑटो बाजार में टाटा मोटर्स ने एक नया इतिहास रच दिया है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में टाटा की अब तक 8 गाड़ियों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस उपलब्धि ने टाटा को देश की सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित वाहन निर्माता कंपनी के तौर पर स्थापित कर दिया है।

टाटा हैरियर EV: सेफ्टी और परफॉर्मेंस का शानदार मेल

टाटा की नई हैरियर EV को BNCAP टेस्ट में 32/32 एडल्ट सेफ्टी और 45/49 बच्चों की सुरक्षा में नंबर मिले। फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट दोनों में इसने फुल मार्क्स हासिल किए। एक बार चार्ज में यह EV 600 किमी तक चलती है।

टाटा हैरियर और सफारी: पहला टेस्ट, पहला ही झंडा

दिसंबर 2023 में टेस्ट की गई हैरियर और सफारी, BNCAP में टेस्ट की जाने वाली पहली SUV बनीं। दोनों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली, जिससे इनकी मार्केट डिमांड और भरोसे में ज़बरदस्त उछाल आया।

टाटा कर्व EV और ICE: स्टाइल के साथ सुरक्षा

SUV-कूप डिज़ाइन वाली कर्व EV को 30.81 (एडल्ट) और 44.83 (चाइल्ड) अंक मिले। इसके ICE वर्जन को 29.50 और 43.66 अंक मिले, जिससे यह सिट्रोन बेसाल्ट जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए तैयार है।

टाटा नेक्सन और नेक्सन EV: हर वर्जन में भरोसा

नेक्सन EV को 29.86/32 एडल्ट और 44.95/49 चाइल्ड रेटिंग मिली, जबकि इसके ICE वर्जन को 29.41 और 43.83 अंक। यह दिखाता है कि टाटा हर ईंधन विकल्प में सुरक्षा को सर्वोपरि रखता है।

टाटा पंच EV: कॉम्पैक्ट SUV में सेफ्टी का पावरहाउस

पंच EV, जो टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV है, को 31.46 (एडल्ट) और 45 (चाइल्ड) अंक मिले। यह 56 महीने से EV सेगमेंट में टॉप सेलर बनी हुई है। “टाटा की कारें अब न सिर्फ माइलेज और परफॉर्मेंस में, बल्कि सेफ्टी के मामले में भी देश की पहली पसंद बन चुकी हैं।” – ऑटो इंडस्ट्री एक्सपर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com