रोजाना 10KM बाइक चलाते हैं? हर 15 दिन में जरूर करवाएं यह चेकअप!
आपकी बाइक की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। हर 15 दिन में एक बार बाइक का चेकअप करवाने से उसकी परफॉर्मेंस बनी रहती है और महंगे रिपेयर से बचा जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Updated On:
Apr 05, 2025 | 04:58 PM
BIke का रोजाना करते है इस्तेमाल तो करें ये काम। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप रोजाना 10 किलोमीटर या उससे अधिक बाइक चलाते हैं, तो आपकी बाइक की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। हर 15 दिन में एक बार बाइक का चेकअप करवाने से उसकी परफॉर्मेंस बनी रहती है और महंगे रिपेयर से बचा जा सकता है।
हर 15 दिन में बाइक चेकअप के फायदे
- सेफ्टी पहले: नियमित जांच से आप संभावित दुर्घटनाओं और तकनीकी खराबियों से बच सकते हैं।
- बाइक की लंबी उम्र: सही समय पर मेंटेनेंस करवाने से इंजन और अन्य पार्ट्स की लाइफ बढ़ती है।
- बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस: बाइक की समय-समय पर जांच से इंजन स्मूथ चलता है और माइलेज बेहतर होता है।
- बचत का सौदा: अगर छोटी खराबियों को समय पर ठीक कराया जाए, तो बड़े और महंगे रिपेयर से बचा जा सकता है।
बाइक चेकअप के दौरान किन चीजों पर दें ध्यान?
- इंजन ऑयल: हर 15 दिन में इंजन ऑयल की स्थिति जांचें और जरूरत पड़ने पर इसे बदलवाएं।
- टायर प्रेशर और घिसाव: टायर में सही हवा होनी चाहिए और घिसाव न हो, वरना ग्रिप कमजोर हो सकती है।
- ब्रेक्स: ब्रेक की पकड़ और उनके सही ढंग से काम करने की जांच जरूरी है।
- चेन की सफाई और लुब्रिकेशन: चेन में सही लुब्रिकेशन न होने से बाइक की स्पीड और माइलेज पर असर पड़ता है।
- लाइट और बैटरी: हेडलाइट, इंडिकेटर और बैटरी की कंडीशन चेक करें ताकि रात में कोई परेशानी न हो।
सर्विसिंग कब करवानी चाहिए?
बाइक की समय-समय पर सर्विसिंग जरूरी होती है। यह बाइक के मॉडल और कंपनी के निर्देशों पर निर्भर करता है। आमतौर पर, हर 2,000-3,000 किलोमीटर चलने के बाद बाइक की सर्विस करवानी चाहिए।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
EV Policy: दिल्ली में नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, जल्द ही लागू होने वाला है नियम
1 जून से पड़ेगा महंगा Triumph का बाइक खरीदना, Speed 400 से Scrambler तक बढ़ सकती हैं कीमतें
छत्रपति संभाजीनगर में बाइकर्स गैंग का आतंक: महिलाओं को चाकू दिखाकर लूटा मंगलसूत्र, राहगीर का मोबाइल छीना
फॉलों करने के फायदें
अगर आप हर 15 दिन में अपनी बाइक का चेकअप करवाते हैं और समय पर सर्विसिंग कराते हैं, तो यह न सिर्फ सुरक्षित और स्मूथ राइडिंग का अनुभव देगा बल्कि लंबे समय तक आपकी बाइक का प्रदर्शन भी शानदार बना रहेगा।
Tips and tricks bike regular checkup increased performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 15, 2025 | 05:01 AM
