1 जून से पड़ेगा महंगा Triumph का बाइक खरीदना, Speed 400 से Scrambler तक बढ़ सकती हैं कीमतें
Triumph Motorcycles Prices Increase: ट्रायम्फ मोटरसाइकिलें की 400 सीरीज बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खास खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है। जिसमें इसकी कीमत बढ़ने की बात हो रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Triumph Motorcycles (Source. Triumph)
Triumph Motorcycle Prices Increase June 1: आप भी नई बाइक के तौर पर Triumph Motorcycles की 400 सीरीज बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खास खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है। जानकारी में बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपनी लोकप्रिय 400 रेंज की मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में लगी हुई है। जानकारी में बताया जा रहा है कि 1 जून 2026 से Triumph Speed T4, Speed 400, Scrambler 400 X, Scrambler 400 XC और Thruxton 400 जैसी बाइक्स महंगी होने जा रही हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर कंपनी ने किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
5 हजार से 10 हजार रुपये तक बढ़ सकती है कीमत
जानकारी में बताया जा रहा है कि कंपनी अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक कीमत बढ़ा सकती है। जिसके बाद जो ग्राहक नई Triumph बाइक खरीदने का इंतजार कर रहे थे उन्हें ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है। इस पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले तक यही बाइक्स सस्ती हुई थीं। लेकिन अब फिर कीमत बढ़ने की चर्चा ने बाइक लवर्स को परेशान कर दिया है।
GST बदलाव के बाद कंपनी ने घटाई थीं कीमतें
बता दें कि पिछले साल सितंबर में सरकार ने 350cc तक की बाइक्स पर GST दर घटाकर 18 फीसदी कर दी थी। जिसका फायदा उठाने के लिए Triumph ने इस साल की शुरुआत में अपनी 400 रेंज को अपडेट किया था। इसमें कंपनी ने पुराने इंजन की जगह 349cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया ताकि नई टैक्स कैटेगरी का लाभ उठाया जा सके। वहीं Scrambler 400 और Thruxton 400 जैसी बाइक्स की कीमतों में 10 से 11 हजार रुपये तक की कटौती देखने को मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
अब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
Ferrari ने मचाई धूम, 2.5 सेकेंड में पकड़ती है 100Km/h की रफ्तार, पहली Electric Supercar देख चौंक जाएंगे
छत्रपति संभाजीनगर में बाइकर्स गैंग का आतंक: महिलाओं को चाकू दिखाकर लूटा मंगलसूत्र, राहगीर का मोबाइल छीना
पेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
अब फिर पुराने स्तर पर पहुंच सकती हैं कीमतें
बताया जा रहा है कि जो नई रिपोर्ट्स सामने आ रही है वो सही साबित होती हैं तो ग्राहकों को मिला फायदा ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा। जिसमें कीमत बढ़ने के बाद इन बाइक्स की कीमतें लगभग पहले जैसी ही हो जाएगी। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी ने इंजन छोटा करके टैक्स बेनिफिट जरूर हासिल किया लेकिन अब बढ़ती लागत या मार्केट स्ट्रैटेजी की वजह से कीमतें फिर ऊपर जा सकती हैं।
लेकिन अभी के लिए बता दें कि Triumph Speed T4 सबसे सस्ती बाइक में से एक है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.95 लाख रुपये है। इसके साथ ही जान ले की इससे पहले इस मॉडल की कीमत में किसी तरह की कटौती नहीं की गई थी।
ये भी पढ़े: अब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
क्यों खास है Triumph की 400 रेंज?
Triumph की 400 सीरीज लोगों के बीच इस लिए भी खास है क्योंकि यह प्रीमियम बाइक सेगमेंट के ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। जिसमें इसका दमदार डिजाइन, रेट्रो लुक और शानदार परफॉर्मेंस इसकी मांग को बढ़ता है।
