Year Ender 2025: भारत इन कारों ने दिया सबसे ज़्यादा माइलेज, कम बजट में लंबी चलने वाली टॉप मॉडल्स
Best Mileage Cars India: लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दाम और रोज़ाना के कम्यूट में बढ़ते खर्चों को देखते हुए लोग अब ऐसी कारें ढूंढ रहे हैं, जो कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय कर सकें।
- Written By: सिमरन सिंह
Car जो है माइलेज में है अच्छी। (सौ. Pixabay)
Top Mileage Cars List: भारत में कार खरीदते वक्त सबसे बड़ा सवाल यही होता है “माइलेज कितना देती है?” लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दाम और रोज़ाना के कम्यूट में बढ़ते खर्चों को देखते हुए लोग अब ऐसी कारें ढूंढ रहे हैं, जो कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय कर सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ऑटो कंपनियों ने माइलेज-किंग मॉडल्स की बड़ी रेंज पेश की है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की टॉप लिस्ट और उनकी खासियतें।
1. Maruti Suzuki Celerio माइलेज की क्वीन
क्यों है इतनी लोकप्रिय?
मारुति सुजुकी सेलेरियो 26.68 kmpl तक का माइलेज देती है। हल्के वजन वाला हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म और DualJet इंजन इसे माइलेज के मामले में चैंपियन बनाते हैं।
किसके लिए बेस्ट?
- रोज़ ऑफिस जाने वालों के लिए
- कम बजट में ज्यादा बचत चाहने वालों के लिए
2. Maruti Suzuki WagonR फैमिली कार, माइलेज दमदार
माइलेज
- CNG पर 34.05 km/kg
- पेट्रोल पर 24.43 kmpl
किसके लिए बेस्ट?
- मिडिल क्लास फैमिली
- शहर में रोज़ाना चलने वाले लोग
WagonR अपनी किफायती माइलेज और कम सर्विस कॉस्ट के लिए 2024-25 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ती SUV का सपना होगा पूरा, Honda ला रही 10 नई गाड़ियां
तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ? चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की सफाई
धूप में खड़ी कार बन रही खर्चे का बम, इस गर्मी आपनी कार का सही तरह से रखें ख्याल
अब बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल, वाहन चालकों के लिए बड़ा नियम, वरना गाड़ी खड़ी रह जाएगी
3. Maruti Suzuki Swift स्टाइलिश और सबसे ईंधन-कुशल
माइलेज
नई Swift 25+ kmpl का माइलेज देती है, जो स्पोर्टी कार पसंद करने वालों के लिए एक बड़ा बोनस है।
खासियत
- हल्के वजन वाला प्लेटफॉर्म
- बेहद स्मूद इंजन
- लंबी दूरी पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस
4. Toyota Hyryder Hybrid फुल हाइब्रिड में माइलेज किंग
माइलेज
- 27.97 kmpl (Strong Hybrid)
क्यों है खास?
इसका EV+Engine मोड इसे भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड SUV बनाता है। शहर में ट्रैफिक के दौरान गाड़ी ज्यादातर EV मोड में चलती है, जिससे फ्यूल खर्च लगभग आधा हो जाता है।
5. Maruti Grand Vitara Hybrid SUV बॉडी, माइलेज सेडान जैसा
माइलेज
- 27.97 kmpl (हाइब्रिड)
किसके लिए बेस्ट?
- SUV चाहने वालों के लिए
- कम फ्यूल खर्च में लंबी दूरी तय करने वालों के लिए
6. Tata Tiago CNG बजट में माइलेज चैंपियन
माइलेज
- 28.06 km/kg (CNG)
क्यों है दमदार?
- डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी
- बूट स्पेस ज्यादा
- बिल्ड क्वालिटी मजबूत
ये भी पढ़े: Tata Sierra का नेशनल रिकॉर्ड: 12 घंटे में 29.9 kmpl माइलेज, NATRAX पर सबसे ज्यादा माइलेज
7. Maruti Ertiga CNG बड़ी फैमिली, कम खर्च
माइलेज
- 26.11 km/kg
- किसके लिए बेस्ट?
- 7-सीटर चाहने वाले
- Ola/Uber और बड़ी फैमिली यूजर्स
कौन-सी कार आपके लिए बेस्ट है?
अगर आप सस्ती और ज्यादा माइलेज वाली कार चाहते हैं तो Celerio, Swift या WagonR बेस्ट रहेंगी। अगर आप SUV में माइलेज-किंग मॉडल चाहते हैं तो Toyota Hyryder Hybrid और Grand Vitara Hybrid सबसे आगे हैं। अगर आप CNG में लंबा माइलेज चाहते हैं तो Tata Tiago CNG और Ertiga CNG सबसे बेहतर विकल्प हैं।
