Tesla : मुंबई में खुलेगा टेस्ला का पहला शोरूम, हर महीने देना होगा इतना किराया
टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी बीएमसी में खोलने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने 4000 स्कवेयर फुट एरिया को किराए पर भी ले लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Tesla (सौ. Design)
मुंबई : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को लेकर आ रहे हैं। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की मुलाकात के बाद से ही ये उम्मीद की जा रही है कि अब टेस्ला को इंडिया में एंट्री मिल जाएगी। इसके कुछ ही दिन के बाद कंपनी ने भारत में अपने शोरूम ओपन करने, स्टाफ को हायर करने की प्रोसेस काफी तेज कर दी थी। अब एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि टेस्ला का पहला शोरूम महाराष्ट्र के मुंबई में खुल सकता है और कंपनी इसके लिए भारी किराया भी चुकाने के लिए भी तैयार हो गई है।
टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी बीएमसी में खोलने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने 4000 स्कवेयर फुट एरिया को किराए पर भी ले लिया है। गौरतलब है कि आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने भी भारत में अपना पहला शोरूम बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ही खोला था।
कंपनी को किराए के तौर पर चुकानी पड़ रही है भारी कीमत
आपको बता दें कि अमेरिका की इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी ईवी कंपनी टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम खोलने के लिए जो 4000 स्कवेयर फुट की जगह को किराए पर लिया गया है। उसके लिए कंपनी हर महीने 35 लाख रुपये से ज्यादा का किराया चुकाने जा रही है। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला को इस किराए के साथ कुछ पार्किंग स्पेस भी मिलेगी। इस बारे में सीआरई मैट्रिक्स ने कागज भी शेयर किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
पेट्रोल में अब मिलेगा ज्यादा Ethanol, सरकार का बड़ा फैसला, आपकी गाड़ी पर पड़ सकता है असर
भारत में टेस्ला के आने का इंतजार पिछले काफी समय से किया जा रहा था। इस कंपनी के मालिक एलन मस्क खुद ही साल 2022 से इसको लेकर कोशिश कर रहे थे, लेकिन हर बार मामला सिर्फ भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर रूक जाता था। सरकार ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की है।
5 साल में बढ़ जाएगा इतना किराया
टेस्ला का ये शोरूम मेकर मैक्सिटी में होने की उम्मीद की जा रही है। उसने इस जगह को 5 सालों के लिए लीज पर लिया है। हर साल शोरूम के किराए में 5 प्रतिशत की बढ़त होगी, जो 5 सालों में 43 लाख रुपये प्रति महीने तक पहुंच जाएगा। टेस्ला का ये शोरूम देश के पहले एप्पल स्टोर के पास ही है। कंपनी ने यूनिवको प्रॉपर्टीज से इस जगह को लीज पर लिया है। टेस्ला के शोरूम का शुरूआती मंथली किराया 881 रुपये प्रति स्कवेयर फुट पड़ता है। कंपनी ने इसके लिए 2.11 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिटी भी जमा कराया है।
