Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Honda New Cars 2030: जापानी ऑटो कंपनी Honda ने आने वाले सालों को को लेकर बताया है कि वह भारत को अपनी सबसे अहम रणनीति का हिस्सा बना चुका है। कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि साल 2030 तक काफी कुछ होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Honda जल्द लॉन्च करेंगी नई कार। (सौ. Honda)
Upcoming SUV India: भारतीय ऑटो बाजार में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि जापानी ऑटो कंपनी Honda ने आने वाले सालों को को लेकर बताया है कि वह भारत को अपनी सबसे अहम रणनीति का हिस्सा बना चुका है। कंपनी ने ऐलान करते हुए बताया है कि साल 2030 तक भारतीय बाजार में 10 से ज्यादा नए मॉडल लॉन्च होगे जिनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल, हाइब्रिड कारें और कॉम्पैक्ट SUV शामिल कि जाएंगी।
जानकारी के मुताबिक भारत के ग्राहकों के बीच SUV और EV सेगमेंट की बढ़ती मांग अब होंडा को इस फैसले के लिए मना पाई है। जिसमें कंपनी का फोकस सिर्फ नई कारें लाना में ही नहीं इसके साथ ही भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को और भी मजबूत करने में है।
नई City और ZR-V से शुरू हुआ नया दौर
जैसा की आपको पता ही है कि Honda Cars India ने शुक्रवार को अपनी फेमस सेडान Honda City का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है। जिसकके अलावा भी कंपनी ने अपनी प्रीमियम SUV Honda ZR-V को भारत में पेश कर दिया है। वहीं इस खास मौके पर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और CEO Takashi Nakajima ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में अपना पहला फुल इलेक्ट्रिक व्हीकल भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। उन्होंने अपनी बात में यह भी जोड़ा कि नई City की पेशकश और ZR-V के शोकेस के साथ होंडा के लिए भारत में एक नए युग शुरु हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
इस साल आएंगे 6 नए मॉडल
कंपनी ने दी जानकारी में साफ किया है कि इस साल कंपनी के लिए काफी खास रहने वाला है। ताकाशी नाकाजिमा के मुताबिक बताया गया कि होंडा इस वित्त साल में कुल 6 नए मॉडल बाजार में लाने वाला है। जिसके अदंर आपलो City हाइब्रिड और ZR-V हाइब्रिड जैसे मॉडल देखने को मिलेगे। उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक रूप से 6 नए मॉडल पेश करने के कारण यह साल हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा और इससे बाजार में हमारी मुकाबले की क्षमता बढ़ेगी और ब्रांड की स्थिति भी मजबूत होगी।
ये भी पढ़े: Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
भारत बना Honda की ग्रोथ का बड़ा केंद्र
जिस तरह से लॉन्च को देखा जा रहा है उससे एक बात तो साफ है कि होंडा अब भारत को सिर्फ एक बाजार नहीं बल्कि भविष्य की ग्रोथ के बड़े मौके की तरह देख रहा है। वहीं कंपनी ने भारत को उत्तर अमेरिका और जापान के साथ अपनी प्रमुख ग्लोबल मार्केट्स की लिस् में शामिल किया है। वहीं इन सभी बदलावों को देखने के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में तेजी से बढ़ते EV और SUV सेगमेंट को देखते हुए होंडा की यह रणनीति कंपनी को नई मजबूती देने की है। इस मामल में खास यह भी है कि कंपनी अपने दोपहिया कारोबार के मजबूत नेटवर्क का फायदा उठाकर नए ग्राहकों को यात्री वाहनों की तरफ खीचना चाहता है।
